• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से हो रही बारिश, चलेगी आंधी-गिरेंगे ओले और यूपी में लगेगा सर्दी का ‘कर्फ्यू’

UP Weather News: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी के कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ओलावृष्ठि के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड।

by Vinod
January 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मौसम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। नवंबर का महिना गर्म रहा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने दस्तक दी। यूपी के अधिकतर जिलों में प्रचंड सर्दी ने कर्फ्यू का अहसास कर दिया। करीब 10 दिनों तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। आसमान में धुंध की चादर थी। मेघ भी मंडराए पर बारिश नहीं हुई। हालांकि कोहरे और बर्फ की बरसात ने इंसान से लेकर बेजुबानों को बीमार कर दिया। शुक्रवार और शनिवार को धुंध छटी। सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इंसानों ने धूप से शरीर का सेका तो बेजुबान भी पिंजड़ों और जंगलों से बाहर आए। लेकिन रविवार की सुबह हालात फिर से बदल गए। तेज हवाओं के साथ कानपुर के अलावा दूसरे अन्य जनपदों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू से चला पश्चिमी विक्षोभ का असर आगरा तक आ गया है। इससे कानपुर परिक्षेत्र में कई दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही धुंध और कोहरा बढ़ेगा। सूरज सूरज के बादलों की ओट में छिपेगा और ठंड बढ़ेगी।

मैदानी इलाकों में कंपकंपी छुड़ाएगी

दो दिन की राहत के बाद अब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच एक बार फिर उत्तर प्रदेश के अलावा देश के कई राज्य भींगेगे। इसके बाद तापमान और गिरेगा, जिससे यूपी में ठिठुरन बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ यूपी के अलावा दूसरे अन्य राज्यों के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा, जिससे कई राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरेंगे और आंधी भी चलेगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। सीएसए के मौसम विभाग ने सुबह कोहरा और शाम को धुंध बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही ओला वृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ निकलने के बाद हिमालयी ठंडक मैदानी इलाकों में कंपकंपी छुड़ाएगी। कानपुर परिक्षेत्र में अगले 24 घंटे में कई इलाकों में हल्की बारिश होने क अनुमान है। कहीं-कहीं ओलावृष्ठि भी हो सकती है। ऐसे में किसानों को सर्तक रहना होगा।

Related posts

UP Weather Delhi

UP Weather 24 अगस्त 2025: प्रदेश में बढ़ी मानसून की सक्रियता, 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 24, 2025
 ‘गजब’ यहां एकाएक मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, जानें मौसम विभाग को क्यों जारी करना पड़ा ये अलर्ट

 ‘गजब’ यहां एकाएक मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, जानें मौसम विभाग को क्यों जारी करना पड़ा ये अलर्ट

June 18, 2025

पांच से छह मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान

कानपुर में शनिवार की सुबह सूर्यदेव ने दर्शन दिए, जिससे ठंड से राहत मिली। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य 20.5 डिग्री से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य 7.8 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तर पर है और धीमा है। इसका असर शनिवार को आगरा तक पहुंच गया और देर रात कानपुर परिक्षेत्र में आ जाएगा। रविवार तड़के परिक्षेत्र में पांच से छह मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश के साथ ही ओलावृष्ठि भी हो सकती है। ऐसे में ठंड और ज्यादा पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, कुछ दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय की तरफ निकल जाएगा। जिसके चलते ठंड से राहत मिलने का अनुमान है।

चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हैं। राजस्थान, अरब सागर, बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती घेरे बने हुए। इसके अलावा जेट स्ट्रीम और नीचे आ गई हैं। इसके साथ समुद्री नमी ला रही हैं। अगर इस नमी का जुड़ाव पश्चिमी विक्षोभ से होता है तो मौसमी गतिविधियां बदल जाएंगी। मौसम विभाग ने 12 से 15 फरवरी तक बादलों की आवाजाही का अनुमान जारी किया है। नमी बढ़ने पर बादल और घने हो जाएंगे। इससे धूप नहीं आ पाएगी। इससे धुंध, कोहरा बढ़ेगा। पश्चिमी विभोभ के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आने का अनुमान है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

इनसब के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी जानकारी दी गई है। आईएमडी के अनुमार, एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में दक्षिण-पूर्व ईरान और पड़ोस में स्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ पश्चिमी हवा के मिलने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11 और 12 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में भी बादल बरसेंगे। राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में 11 जनवरी को गरज के साथ बरसात होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। 11-12 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि, 13 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि मध्य भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।

 

Tags: IMDup weather
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP Constable Recruitment शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल बदला जानिए अब कब होगी दौड़

Next Post

58 हजार 112 वर्ष के हुए हनुमान जी, जानिए हर 41 साल बाद किससे मिलने आते हैं बजरंगली

Vinod

Vinod

Related Posts

UP Weather Delhi

UP Weather 24 अगस्त 2025: प्रदेश में बढ़ी मानसून की सक्रियता, 43 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by Mayank Yadav
August 24, 2025
0

UP Weather 24 August 2025: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की...

 ‘गजब’ यहां एकाएक मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, जानें मौसम विभाग को क्यों जारी करना पड़ा ये अलर्ट

 ‘गजब’ यहां एकाएक मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, जानें मौसम विभाग को क्यों जारी करना पड़ा ये अलर्ट

by Vinod
June 18, 2025
0

कानपुर। चार दिन पहले आसमान से आग बरस रही थी। कानपुर से लेकर बुंदेलखंड का तापमान 42 से 43 डिग्री...

up weather: ‘थार’ पर सवार हुए ‘सूर्यदेव’ और आसमान से बरसा रहे आग, गर्मी के कर्फ्यू से ‘नई सडक’ हुई वीरान

up weather: ‘थार’ पर सवार हुए ‘सूर्यदेव’ और आसमान से बरसा रहे आग, गर्मी के कर्फ्यू से ‘नई सडक’ हुई वीरान

by Vinod
June 10, 2025
0

कानपुर। 5 दिन पहले यूपी के कई शहरों में आसमान में काले-काले बादल मंडरा रहे थे। आंधी-बारिश ने ऐसा कहर...

UP Weather

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर.. IMD ने दी राहत की खबर, 11 जून से बदलेगा मौसम

by Akhand Pratap Singh
June 7, 2025
0

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी से मिल रही राहत अब खत्म हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Next Post
58 हजार 112 वर्ष के हुए हनुमान जी, जानिए हर 41 साल बाद किससे मिलने आते हैं बजरंगली

58 हजार 112 वर्ष के हुए हनुमान जी, जानिए हर 41 साल बाद किससे मिलने आते हैं बजरंगली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

September 28, 2025
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version