Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

UP Women Safety: महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार का बड़ा कदम, लागू किए नए नियम

abhishek tyagi by abhishek tyagi
May 29, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी सरकार ने महिलाओ के लिए के लिए नए नियम की घोषणा की है जिस नियम के तहत कोई कंपनी महिलाओं से बिना उनकी सहमति के नाईट शिफ्ट नहीं करा सकती है। अब यूपी में किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद काम नाइट शिफ्ट करने के लिए नहीं रोका जायेगा। अगर कोई कंपनी ऐसा करती है तो उसके लिए सजा के प्रावधान भी है। अगर किसी महिला को नाईट शिफ्ट से कोई दिक्कत नहीं है तब भी कंपनी को उनका ख़ास ख्याल रखना होगा जिसमे की उनके लिए मुफ्त परिवहन सुरक्षा, उनके खाने-पीने आदि सभी सुविधाओं का विशेष रुप से ध्यान रखा जायेगा।

इस बीच योगी सरकार ने महिला कर्मचरियों के लिए कुछ नए नियमों की घोषणा की है जिसमें अब किसी सरकारी और प्राइवेट कंपनियों की मनमानी नहीं चल सकेगी इनमे कुछ नियम इस प्रकार है……

RELATED POSTS

UP News

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

October 1, 2025

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

September 30, 2025

1.किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद काम करने को बाध्‍य नहीं किया जा सकता।

2. अगर महिला कर्मचारी शाम 7 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले काम करने से इनकार करती है तो उसे नौकरी से नहीं निकाला जा सकता।

3. जो महिला कर्मचारी शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे के बीच काम करती हैं तो नियोक्‍ता उन्‍हें घर से काम करने की जगह तक लाने ले जाने के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट का इंतजाम करना होगा।

4. शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे के बीच काम करने वाली महिला कर्मचारियों को फैक्‍ट्री के नियोक्‍ता की तरफ से भोजन मुहैया कराया जाएगा।

5. शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे के बीच काम करने वाली महिलाओं की काम के दौरान और यात्रा के दौरान देखरेख की व्‍यवस्‍था की जाएगी।


6. नियोक्‍ता या एंप्‍लायर को वर्क प्‍लेस के नजदीक टॉयलेट, वॉशरूम, चेंजिंग रूम, पानी पीने की सुविधा और प्रकाश की व्‍यवस्‍था करनी होगी।

7. शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ऑफिस परिसर या विभाग‍ विशेष में कम से कम चार महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी (मतलब किसी अकेली महिला कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लग सकती)

8. नियोक्‍ता इस संबंध में की गई व्‍यवस्‍था की जानकारी संबंधित क्षेत्र के फैक्‍ट्री इंस्‍पेक्‍टर को देगा ताकि उसकी पुष्टि की जा सके। पुष्टि के लिए अधिकतम 7 दिनों का समय दिया जाएगा।

9. नियोक्‍ता को नाइट शिफ्ट के दौरान काम करने वाली महिला कर्मचारियों का ब्‍यौरा संबंध‍ित क्षेत्र के फैक्‍ट्री इंस्‍पेक्‍टर को हर महीने एक रिपोर्ट भेजनी होगी। अगर इस दौरान कोई हादसा या घटना होती है तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित फैक्‍ट्री इंस्‍पेक्‍टर और पुलिस स्‍टेशन को भेजनी होगी।

10. फैक्‍ट्री इंस्‍पेक्‍टर सुनिश्चित करेगा कि महिला कर्मचारियों को कामकाज का सुरक्षित माहौल मिले। इन नियमों का पालन हो रहा है कि नहीं यह जानने के लिए वह समय-समय पर सावधानी पूर्वक निरीक्षण करेगा।

11. नियोक्‍ता कार्यस्‍थल पर यौन उत्‍पीड़न रोकने के लिए पर्याप्‍त कदम उठाएगा। सेक्‍सुअल हैरेसमेंट ऑफ विमिन एट वर्कप्‍लेस (प्रिवेंशन, प्रोहिबिशन एंड रिड्रेसल) ऐक्‍ट, 2013 के तहत वह शिकायत करने की व्‍यवस्‍था स्‍थापित करेगा।

12. जैसी आवश्‍यकता हो, महिला कर्मचारियों को विशेष तौर पर उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

13. अगर फैक्‍ट्री के नियोक्‍ता की ओर से किसी भी शर्त का उल्‍लंघन किया गया तो उसकी परमिशन अपने आप कैंसल मानी जाएगी।

बताते चले, शाम 7 बजे के बाद या फिर सुबह 6 बजे से पहले महिला कर्मचारी की लिखित सहमति के बाद ही उसे कंपनी बुलाया जा सकेगा।  यदि कोई महिला कर्मचारी नाइट शिफ्ट नहीं करना चाहती है और उसे जबरन बुलाया जा रहा है तो सरकार की तरफ से कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: NewsNews1IndiaUP Newswomen safety
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

UP News

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

by Gulshan
October 1, 2025
0

UP News : उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूल इन दिनों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भारी कमी का सामना कर रहे...

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

by Vinod
September 30, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिस पर पथराव-फायरिंग कर आगजनी...

UP News

UP News : दो साल से नहीं हैं एक भी टीचर, अनोखे स्कूल ने सभी को चौंकाया, कोर्ट ने सरकार से पूछा आखिर ऐसा क्यों ?

by Gulshan
September 29, 2025
0

UP News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के एक जूनियर हाईस्कूल में पिछले दो वर्षों से एक भी शिक्षक...

UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

by Gulshan
September 28, 2025
0

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे को आपस में...

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

by Vinod
September 26, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूपी कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मौके पर 22...

Next Post

टैक्सी के ऊपर कार्तिक आर्यन ने दिखाया तांडव, Video Viral

RR vs GT IPL 2022: आज किसके खाते में जाएगी IPL की ट्राफी ? राजस्थान और गुजरात में देखिये महा-मुकाबला  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version