Tunisha Sharma केस पर Urfi Javed ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, डेथ के लिए जिम्मेदार नहीं Sheezan Khan

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। महज 20 साल की उम्र में इस उभरती हुई स्टार ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा बोल दिया।

24 दिसंबर 2022 को अली बाबा दास्तान-ए काबुल (Ali Baba: Dastaan-E-Kabul) के सेट पर इस यंग एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि ये शो सब टीवी (SAB TV)  पर बॉडकास्ट किया जाता है।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_ Instagram

तुनिषा शर्मा की मां ने इस सुसाइड का जिम्मेदार इस शो के मेन लीड यानि मुख्य किरदार निभाने वाले शीजान खान (Sheezan Khan) को ठहराया है।

तुनिषा और शीजान दोनों रिलेशनशिप में थे। इस पर एक्ट्रेस की मां का कहना है कि शीजान खान के साथ हुए ब्रेकअप के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसे रास्ते को चुना। इतना ही नहीं उन्होंने इस केस को लेकर ये भी बताया कि दोनों कुछ महीनों पहले ही रिलेशनशिप में आए थे। शीजान खान पर आरोप लगाते हुए उन्होंने इस बात के बारे में भी खुलासा किया कि शीजान तुनिषा के अलावा और भी कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था। इसी के चलते उसने तुनिषा से अचानक ब्रेकअप कर लिया था। इस बात से तुनिषा काफी परेशान रहने लगी थी।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_ Instagram

इस केस पर कई लोग अपना रिएक्शन दे चुके हैं और अब सोशल मीडिया सेंसेशन के नाम से जानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) का रिएक्शन भी सामने आया है।

इस केस पर अपनी राय रखते हुए उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है, “तुनिषा शर्मा केस पर मेरे दो सेंट्स, हां वो गलत हो सकता है। हां उसने तुनिषा को चीट किया होगा लेकिन हम उसे उसकी डेथ का जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। आप उस शख्स को कभी फोर्सफुली अपने साथ नहीं रख सकते जो आपके साथ नहीं रहना चाहता हो।”

इतना ही नहीं तुनिषा की मौत के बाद उर्फी जावेद लड़कियों को ये पाठ भी पढ़ाते हुए नज़र आईं। उन्होंने एक पोस्ट में आगे लिखा, “लड़कियों कोई आपके लिए आपकी जिंदगी जितना इम्प्रोटेंट नहीं हो सकता है। हां मैं ये मान सकती हूं कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि यही जिंदगी का अंत है लेकिन सच में ऐसा नहीं होता। उनके बारे में सोचिए जो आपसे प्यार करते हैं और आप भी खुद को थोड़ ज्यादा प्यार करने की कोशिश करिए।”

Photo Credit @ _tunisha.sharma_ Instagram

अपनी कहानी के हीरो खुद बनिए। खुद को थोड़ा समय दीजिए। आत्महत्या के बाद भी दर्द कम नहीं होता, जो आपके पीछे छूट गया है। उस दर्द का सामना करना पड़ता है।

इस केस में आई नई अपडेट के मुताबिक, शाजीन खान बार-बार अपना बयान बदल रहा है। तुनिषा और अपने रिश्ते को खत्म करने की वजह वह धर्म और उम्र के फासले को बता रहा है।

आपको बता दें, तुनिषा शर्मा की मौत के बाद शीजना खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। 28 दिसंबर 2022 तक उन्हें पुलिस कस्टडी में ही रखा गया था लेकिन अब उन्हें वसई कोर्ट में पेश होने के बाद उनकी रिमांड डेट दो दिन और आगे बढ़ा दी गई है। यानि आने वाले 30 दिसंबर तक शीजान पुलिस हिरासत में ही रहेंगे।

Exit mobile version