गोल्ड केक काट चर्चा में आई Urvashi Rautela कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस और अदाओं से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर से चर्चा में हैं।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस और अदाओं से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार अपनी हॉटनेस या किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने बर्थडे को लेकर ये अदाकारा ख़बरों में है, चलिए बताते हैं आखिर क्या है वजह।

दरअसल बीती 25 फरवरी को उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का यही बर्थडे उन्हें ख़बरों में ले आया। उर्वशी ने एक बार फिर बहाया जन्मदिन पर पानी की तरह पैसा। इस बार इस एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेशन ऐसा रहा जिसे देख हर कोई चौंक रहा है। 24 कैरेट सोने का केक और लाखों की बर्थडे पार्टी।

अपने अजीज दोस्त और मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ उर्वशी का बर्थडे केक काटता हुआ विडियो हर तरफ छाया हुआ है। एक बार फिर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने लैविश पार्टी करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उर्वशी ने अपने 30वें बर्थडे पर इस बार 24 कैरेट का सोने का केक काटा है। इस केक की कीमत 34 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस केक को लव डोज 2 के सेट पर काटा गया है, जिसकी जानकारी खुद इंस्टा पर उर्वशी ने दी है। जल्द ही हनी सिंह के साथ लव डोज 2 में उर्वशी नज़र आने वाली है। आपको बता दें, इससे पहले भी उर्वशी रौतेला को ऐसी बर्थडे पार्टी करते हुए देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें :- कसौटी ज़िंदगी की सीरियल में कोमोलिका बनकर छा जाने वाली एक्ट्रेस Urvashi Dholakia की रियल लाइफ रही है बेहद दर्द भरी…

अपने 29वें जन्मदिन पर प्यार के शहर पेरिस में उर्वशी को हाई क्लास बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर 29वें जन्मदिन की तस्वीरें शेयर करते हुए 93 लाख के खर्च के बारे में जानकारी उर्वशी ने शेयर की थी।

Exit mobile version