Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

टूरिस्ट हब बना उत्तर प्रदेश, 6 महीनों में 33 करोड़ पर्यटकों ने किया दौरा, पर्यटन विभाग ने जारी किए आंकड़े

उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। इस साल के पहले छह महीनों में लगभग 33 करोड़ पर्यटकों (UP Tourist Hub) ने राज्य का दौरा किया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Tourist Hub
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Tourist Hub: उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। इस साल के पहले छह महीनों में लगभग 33 करोड़ पर्यटकों (UP Tourist Hub) ने राज्य का दौरा किया, जिसमें अयोध्या ने काशी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया।

अयोध्या में छह महीनों के दौरान लगभग 11 करोड़ लोग घूमने पहुंचे। 2022 की तुलना में इस वर्ष के शुरुआती छह महीनों में एक करोड़ से भी अधिक पर्यटक यूपी आए हैं, जबकि 2023 की इसी अवधि की तुलना में यह संख्या 13 करोड़ से भी ज्यादा है।

RELATED POSTS

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

June 25, 2025
Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

June 25, 2025

जयवीर सिंह ने क्या बताया ? 

यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री, श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य में हाल के वर्षों में पर्यटन का बहुत तेजी से विकास हुआ है। विशेष रूप से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद से पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

इसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि 2023 के पहले छह महीनों में 32 करोड़ 98 लाख 18 हजार 122 पर्यटकों ने यूपी का दौरा किया, जबकि 2022 में पूरे साल में लगभग 31 करोड़ 86 लाख पर्यटक आए थे। पिछले साल के शुरुआती छह महीनों में 19 करोड़ 60 लाख 34 हजार 967 पर्यटक आए थे, जबकि इस साल इस अवधि में 13 करोड़ 37 लाख 83 हजार 155 अधिक पर्यटक आए।

इस वर्ष यूपी आने वाले कुल पर्यटकों में से 32 करोड़ 87 लाख 81 हजार 348 घरेलू पर्यटक थे, जबकि 10 लाख 36 हजार 774 विदेशी पर्यटकों ने भी राज्य का दौरा किया।

यह भी पढ़े: मेरठ में मजार की जगह मंदिर बनाने पर मचा बवाल, जांच के लिए DM ने बनाई कमेटी

अयोध्या पहुंचे सबसे ज्यादा पर्यटक

श्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे, जहां छह महीनों में 10 करोड़ 99 लाख 69 हजार 702 घरेलू और 2851 विदेशी, यानी कुल 10 करोड़ 99 लाख 72 हजार 553 पर्यटक आए। वाराणसी में 4 करोड़ 59 लाख 82 हजार 313 घरेलू और 1 लाख 33 हजार 999 विदेशी, कुल मिलाकर 4 करोड़ 61 लाख 16 हजार 312 पर्यटक पहुंचे।

प्रयागराज में 4 करोड़ 53 लाख 94 हजार 772 घरेलू और 3668 विदेशी, कुल 4 करोड़ 53 लाख 98 हजार 440 पर्यटक आए। मथुरा में 3 करोड़ 07 लाख 02 हजार 513 घरेलू और 49 हजार 619 विदेशी, कुल 3 करोड़ 07 लाख 52 हजार 132 पर्यटक आए।

लखनऊ में 3 करोड़ 50 लाख 6 हजार 981 घरेलू और 7108 विदेशी, कुल 3 करोड़ 51 लाख 4 हजार 089 पर्यटक आए, जबकि आगरा में 69 लाख 84 हजार 352 घरेलू और 7 लाख 03 हजार 860 विदेशी, कुल 76 लाख 88 हजार 212 पर्यटक पहुंचे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और लगातार पर्यटन स्थलों और सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

Tags: ayodhyaUP Tourist Hub
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ayodhya

Ayodhya मेडिकल कॉलेज कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत में बड़ा खुलासा: बिसरा सैंपल बदले जाने का आरोप, न्याय की जंग जारी

by Mayank Yadav
June 25, 2025
0

Ayodhya Medical College: उत्तर प्रदेश के Ayodhya मेडिकल कॉलेज में संविदा कर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत के मामले ने एक...

Ayodhya

Ayodhya misconduct: मेले में मासूम से कुकर्म, 6 के खिलाफ FIR; परिवार को मिली धमकी

by Mayank Yadav
June 25, 2025
0

Ayodhya minor misconduct: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक...

Ayodhya CCTV project

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

by Akhand Pratap Singh
June 14, 2025
0

अयोध्या, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान राम की नगरी अयोध्या को स्मार्ट...

Ayodhya

Ayodhya में जमीन खरीदना हुआ महंगा: सर्किल रेट में 200% तक की बढ़ोतरी, तिहुरा मांझा सबसे ऊंचे दाम पर

by Mayank Yadav
June 9, 2025
0

Ayodhya circle rate: अयोध्या में जमीन की खरीद-बिक्री अब पहले से कहीं ज्यादा महंगी हो गई है। आठ साल बाद...

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

by Vinod
June 5, 2025
0

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूति अयोध्या में रामलला का भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण होने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का...

Next Post
Taj mahal

ताजमहल के आसपास पेशाब पर हंगामा, हिंदू संगठनों में आक्रोश, गाय का गोबर और गंगा जल लेकर आया व्यक्ति

Ghaziabad Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News, Ghaziabad News

UP Crime : 1 महीने तक थी लापता, अगुआ कर नाबालिग के साथ रोज़ करता था रेप, मोदीनगर का है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version