Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP news : Eco tourism और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा, यूपी बनेगा इंटरनेशनल टूरिज्म हब

उत्तर प्रदेश सरकार विदेशी टूर ऑपरेटरों को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों से रूबरू करा रही है। इस फैम ट्रिप के ज़रिए यूपी के इको टूरिज्म, संस्कृति और परंपराओं को इंटरनेशनल पहचान दिलाने की कोशिश है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Eco tourism in UP : Eco Tourism और Culture को मिलेगी नई पहचान,उत्तर प्रदेश अब पर्यटन के मामले में देशभर में छा रहा है। घरेलू पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में ‘योगी का यूपी’ पहले नंबर पर है। अब राज्य सरकार का फोकस विदेशी सैलानियों को भी यहां लाने पर है। इसी कड़ी में यूपी इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने 30 अप्रैल तक एक खास ‘फैम ट्रिप’ यानी फैमिलियराइजेशन ट्रिप का आयोजन किया है।इस दौरे में भारत समेत यूके, यूएस,क जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बड़े टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसी के लोग शामिल हो रहे हैं। ये सभी प्रतिनिधि यूपी के अलग-अलग पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और यहां की खासियतों को करीब से जानेंगे।

आगरा से होगी शुरुआत, काशी तक सफर

22 अप्रैल से शुरू हो रही इस यात्रा की शुरुआत ताज नगरी आगरा से होगी। सबसे पहले ये दल बटेश्वर और चंबल सफारी का अनुभव लेगा। इसके बाद प्रतिनिधि कन्नौज जाएंगे, जहां उन्हें पारंपरिक इत्र (परफ्यूम) निर्माण की खास वर्कशॉप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कन्नौज का इत्र दुनियाभर में मशहूर है और इसकी खुशबू अब इन विदेशी मेहमानों तक भी पहुंचेगी।

RELATED POSTS

यूपी पर्यटन केवल ₹599 में कराएगा राम नगरी अयोध्या के दर्शन

May 27, 2023

जंगल, इतिहास और स्वाद से होगी मुलाकात

इसके बाद यह दल दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य का दौरा करेगा। यहां ये लोग जंगलों और जानवरों की दुनिया को नजदीक से देखेंगे। फिर ये राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वे पुराने ऐतिहासिक स्थलों को देखने के साथ चिकनकारी कपड़ों की कढ़ाई और लखनवी जायकों का मजा भी लेंगे।

लखनऊ के बाद उन्हें प्रयागराज ले जाया जाएगा, जहां संगम की यात्रा, प्राचीन मंदिर और फार्म हाउस जैसी जगहें उनकी लिस्ट में होंगी।

काशी की सुबह और गंगा आरती का मिलेगा अनुभव

इस फैम ट्रिप का आखिरी पड़ाव होगा वाराणसी यानी काशी। यहां पर मेहमान काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे, गंगा किनारे आरती देखेंगे और ‘सुबह-ए-बनारस’ का मनमोहक अनुभव लेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय कला, हस्तशिल्प और बनारसी खानपान से भी रूबरू होंगे।

इको टूरिज्म में अपार संभावनाएं

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इको टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत इसे पर्यटन के लिए परफेक्ट बनाते हैं। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से खड़ा किया जाए। इस यात्रा में सिर्फ टूर ऑपरेटर ही नहीं, बल्कि ट्रैवल लेखकों और ब्लॉगरों को भी शामिल किया गया है, जो सोशल मीडिया और लेखों के ज़रिए दुनियाभर तक यूपी की छवि पहुंचाएंगे।

Tags: International Travel IndiaUP Tourism
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

यूपी पर्यटन केवल ₹599 में कराएगा राम नगरी अयोध्या के दर्शन

by एसके बाजपेई
May 27, 2023
0

योगी सरकार अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।  चाहे...

Next Post
Bollywood News : कौन सी फ्लॉप फिल्म बनी सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म शोले,बाहुबली को भी छोड़ा पीछे

Bollywood News : कौन सी फ्लॉप फिल्म बनी सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म शोले,बाहुबली को भी छोड़ा पीछे

Bollywood News: एक्टिंग के साथ-साथ खेलों में भी माहिर हैं यह सितारे,जानिए किस खेल का कौन है स्टार

Bollywood News: एक्टिंग के साथ-साथ खेलों में भी माहिर हैं यह सितारे,जानिए किस खेल का कौन है स्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version