Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

प्रदेश में कहीं भी उर्वरक की कमी नहीं, कालाबाजारी पर CM योगी सख्त, किसानों से अपील

उत्तर प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की और कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। प्रदेश में पिछले साल से अधिक उर्वरक वितरण हुआ है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 21, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Warning: उत्तर प्रदेश में हाल ही में खाद की उपलब्धता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई जिलों में यूरिया की लंबी-लंबी लाइनों के चलते किसानों ने असंतोष जताया, जबकि विपक्षी दल भी CM Yogi पर हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है और यह सरकार में गंभीर संकट का संकेत है। इसी बीच यूपी सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अधिक खाद वितरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से अनावश्यक भंडारण न करने और जरूरत के अनुसार ही उर्वरक लेने की अपील की है।

खाद की उपलब्धता और बिक्री में वृद्धि

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, खरीफ सत्र 2024 में 18 अगस्त तक 42.64 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 36.76 लाख मीट्रिक टन बिक्री हुई थी। यूरिया की बात करें तो पिछले साल 27.25 लाख मीट्रिक टन वितरण हुआ था, इस साल अब तक 31.62 लाख मीट्रिक टन यूरिया किसानों को मिल चुका है। इसी तरह डीएपी की बिक्री 5.38 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 2.39 लाख मीट्रिक टन, एमओपी 0.46 लाख मीट्रिक टन और एसएसपी 2.79 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

November 10, 2025
CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

November 10, 2025

CM योगी की अपील और चेतावनी

CM Yogi आदित्यनाथ ने किसानों से अनुरोध किया कि वे खाद का अनावश्यक भंडारण न करें और केवल आवश्यकतानुसार ही खरीद करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर निरीक्षण करें, किसानों से संवाद स्थापित करें और किसी भी समस्या को तुरंत निस्तारित करें। कालाबाजारी और ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जिलेवार स्थिति और खरीद की जानकारी

प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता 18 अगस्त तक 37.70 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 31.62 लाख मीट्रिक टन की खरीद किसानों ने कर ली। डीएपी की उपलब्धता 9.25 लाख मीट्रिक टन और खरीदी 5.38 लाख मीट्रिक टन हुई। एनपीके की उपलब्धता 5.40 लाख मीट्रिक टन थी, जिसमें से 2.39 लाख मीट्रिक टन बिक चुका है। मुख्य फसल धान में टॉप-ड्रेसिंग के लिए प्रतिदिन औसतन 49,564 मीट्रिक टन यूरिया की खपत हो रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.04% अधिक है।

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

Tags: CM Yogi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

CM Yogi Order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन...

CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

by Gulshan
November 10, 2025

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित...

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

by Mayank Yadav
November 6, 2025

CM Yogi worker daughter marriage grant: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा...

CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Saharsa: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार...

CM Yogi

CM Yogi की खुली चुनौती: ‘बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं!’ जंगलराज के गुंडों का दानपुर में ठोंका ताबूत

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Bihar elections: विकास बनाम विनाश की महाजंग में, उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

Next Post
CM Yogi UP

UP Farmer Registry को लेकर योगी सरकार का बड़ा अभियान, डीएम को प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश

Noida

Noida में IAS अफसर पर महिला उत्पीड़न आरोप, उसी ने बनाई जांच कमेटी, विभाग में आक्रोश की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version