Wednesday, March 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

प्रिया राठौर की मौत की गुत्थी और उलझी, साम-दाम, दंड-भेद अपनाकर भी नाकाम रही पुलिस, DCP ने दी ये जानकारी

Anu Kadyan by Anu Kadyan
February 21, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ के बीकेटी स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल परिसर में हुई प्रिया राठौर की संदिग्ध मौत पर डीसीपी उत्तरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया है। इसके अलावा हॉस्टल वार्डन, उनकी सहायिका, रूम टीचर, रूम की लड़कियां सहित 30 से अधिक लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

वहीं मृतिका के पिता, परिजन, पंचायतनामा गवाहों और जिन लड़कियों ने प्रिया के गिरने की आवाज सुनी थी, कैंपस नियुक्त गार्ड और मेस में काम करने वालों के दर्ज के भी बयान दर्ज हुए हैं। साथ ही मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए  घटना का दो बार सीन रिक्रिएशन कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मेडिकोलीगल ओपिनियन एक्सपर्ट से भी राय ली गई है।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

January 31, 2026

इसके अलावा मृतिका प्रिया राठौर ने घटना के दिन आखिरी बातचीत की किससे की थी इस बात की भी जानकारी जुटाई गई। इस बीच प्रिया राठौर के क्लास के दोस्तों और सोशल मीडिया के उन दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं जिनसे चैट किए गए थे।

डीसीपी ने आगे बताया कि प्रिया राठौर का विसरा वस्त्र और उसका अन्य सामान को भी जांच के लिए विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा मृतिका के रूम और अलमारी से मिली लेख/प्रदर्श कब्जे में लेकर उन्हें भी विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।

प्रिया की मौत की गुत्थी और उलझी

साथ ही मृतिका के पिता द्वारा दिया गया मोबाइल फोन का डाटा रिकवर कराने के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। लेकिन अब तक की विवेचना में ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे किसी को प्रिया मौत का या हत्या का जिम्मेदार ठहराया जा सके। फिलहाल साक्ष्य संकलन और विवेचना की कार्रवाई जारी है। साक्ष्य के आधार पर घटना का निस्तारण किया जाएगा।

DCP ने दी ये जानकारी

बता दें कि जालौन निवासी जसराम राठौर की बेटी प्रिया एसआर स्कूल से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। वह हॉस्टल में रहती थी। 20 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे के करीब हॉस्टल में प्रिया का संदिग्ध हालात में शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी तक पुलिस कोई साक्ष्य नहीं जुटा सकी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कई बार बयान बदले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठे। जिसके चलते जांच की गुत्थी और उलझती चली गई।

Tags: lucknowlucknow policeUP PoliceUttar Pradesh
Share199Tweet125Share50
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: ‘पुलिस कपल’ को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

by Mayank Yadav
January 16, 2026

UP Police Transfer Policy: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपनी स्थानांतरण नीति में व्यापक बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Next Post

Hera Pheri 3 की शूटिंग हुई शुरु जल्द ही ‘राजू’ के किरदार में नज़र आएंगे Akshay Kumar

Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित हुई Alia Bhatt

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist