Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
13 साल की बच्ची से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, मक्का के खेत से गंभीर हालात में

13 साल की बच्ची से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, मक्का के खेत से गंभीर हालात में बरामद हुई मासूम

मैनपुरी। आए दिन मासूम हवस का शिकार होती है। हर दिन लड़कियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ होता है। हर दिन हैवानियत अपनी हदें पार करती है। कितने ही केस दर्ज है पुलिस थानों में, कितने ही केसों की सुनवाई बाकी है अदालत में पर नतीजा कुछ नहीं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला यूपी के मैनपुरी से सामने आया है। जहां महज 13 साल की बच्ची के साथ 6 दरिंदों ने बालात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची मक्का के खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिली है। जिसको इलाज के लिए मैनपुरी के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाकि 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। फिलहाल पुलिस अपनी आगे की कार्यवाई में जुटी गई है।

गांव में भारी पुलिसबल तैनात

ताजा मामला थाना किशनी इलाके के गांव का है। बता दें कि 26 अगस्त की रात करीब 9: 00 बजे 13 साल की बच्ची गांव के पास मक्का के खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिली है। लड़की के साथ 6 दरिंदों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है।

मासूम को गंभीर हालत में उसे मैनपुरी के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े-Ghazipur: भगोड़ा करार हुआ विधायक अब्बास अंसारी, पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ घर पर चस्पा कुर्की नोटिस

Exit mobile version