• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

वन्य जीव बोर्ड की 14वीं बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश

by Ayushi Dhyani
April 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
0

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 70

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 73
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 14वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की जैव विविधता को संरक्षित करने और इको पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए…

● कुकरैल नाइट सफारी, लखनऊ और रानीपुर टाइगर रिजर्व, चित्रकूट के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। इस संबंध में वन्य जीव विभाग, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी और आवास विभाग मिलकर अच्छी कार्ययोजना तैयार करें। यह दोनों परियोजनाएं प्रदेश की प्राकृतिक सुषमा और जैव विविधता को नई पहचान देने वाले होंगी। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह दोनों नवीन स्थल एक उपहार होंगे। इस संबंध में प्राथमिकता के साथ कार्यवाही की जाए।

Related posts

CM Yogi

CM Yogi ने टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों के पक्ष में लिया स्टैंड, जल्द दाखिल होगा सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन

September 16, 2025
Lucknow

Lucknow: 14 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में गंवाए 13 लाख, पिता की डांट के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 16, 2025

● नियोजित प्रयासों से प्रदेश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2014 में कुल 117 बाघ प्रदेश में थे जो 2018 में बढ़कर 173 हो गए हैं। विगत दिनों जारी रिपोर्ट में शिवालिक एंड गंगा प्लेन लैंडस्केप में 804 बाघों के होने की पुष्टि हुई है। यह सुखद संकेत है। जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में हमें अपने प्रयास सतत जारी रखना चाहिए।

● यह सुखद है कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से अवरिल और निर्मल हो रहीं गंगा नदी में डॉल्फिन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार हमें प्रदेश के राज्य पशु ‘बारहसिंघा’ और राज्य पक्षी ‘सारस’ के संरक्षण के लिए नियोजित प्रयास करने होंगे। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

● राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्यों द्वारा इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा वन्य जीव क्षेत्रों और इको टूरिज्म साइट का भ्रमण किया जाना चाहिए, ताकि नेचर टूरिज्म की संभावनाओं को आकार दिया जा सके। वन और पर्यटन विभाग परस्पर समन्वय के साथ इको टूरिज्म के विकास के लिए समन्वित नीति तैयार करे।

● हाल के दिनों में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में बढ़ोतरी होती हुई देखी जा रही है। बीते 02 वर्षों में 28 तेंदुआ, 05 तेंदुआ शावक और 06 बाघों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वन्य जीवों के रेस्क्यू में संवेदनशीलता के साथ मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।

● वेटलैंड संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं। प्राकृतिक सुषमा से परिपूर्ण अब तक प्रदेश में 10 रामसर साइट घोषित किए गए हैं। इनमें, अपर गंगा रिवर, बुलन्दशहर, सरसई नावर झील, इटावा, नवाबगंज पक्षी विहार, उन्नाव, साण्डी पक्षी विहार, हरदोई, समसपुर पक्षी विहार, रायबरेली, पार्वतीअरगा पक्षी विहार, गोंडा, समान पक्षी विहार मैनपुरी, सूरसरोवर पक्षी विहार, आगरा, बखिरा पक्षी विहार, संतकबीरनगर तथा हैदरपुर वेटलैंड, मुजफ्फरनगर शामिल हैं। वेटलैंड संरक्षण के जागरूकता बढ़ाई जाए। यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए।

● जनपद संतकबीर नगर का बखिरा झील ईको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां के विकास के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करें। यह प्रयास स्थानीय स्तर पर रोजगार की नवीन संभावनाओं को भी जन्म देने वाला होगा।

● जनपद महराजगंज अंतर्गत सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में स्थित महाव नाला के तटबंध बरसात के दौरान फ्लैश-फ्लड कारण टूट जाते हैं। जलभराव का दुष्प्रभाव वन्य जीवों पर भी पड़ता है। जनपद में बाढ़ की समस्या का एक बड़ा कारण महाव नाला है।समाधान के लिए इसके चौड़ीकरण और गहरीकरण की आवश्यकता है। इस संबंध में विशेषज्ञों से परामर्श करते हुए समयानुसार कार्यवाही की जाए।

● प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अंतर्गत वन्य क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की विविध परियोजनाएं, पेयजल, ऑप्टीकल फाइबर बिछाए जाने, सड़क चौड़ीकरण आदि के कई कार्यों के लिए आवश्यक भूमि के हस्तान्तरण/प्रयोग में बदलाव के लिए राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति से पूर्व अनुमोदन के लिए आवश्यक प्रस्ताव भेज दिया जाए। अधिकारीगण परियोजनाओं का नियमित अनुश्रवण करें।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Tags: "Uttar Pradesh""Yogi Adityanath""यूपी न्यूज""योगी आदित्यनाथState Wildlife Board"
Share196Tweet123Share49
Previous Post

DM ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Next Post

Etah: शराब माफियाओं के काले कारनामों पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिली 4 लाख 90 हजार की अवैध दारू

Ayushi Dhyani

Ayushi Dhyani

Next Post

Etah: शराब माफियाओं के काले कारनामों पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिली 4 लाख 90 हजार की अवैध दारू

UPCA
online train ticket booking rules

Online Booking Rules: कब से ट्रेन टिकट बुकिंग में होगा बड़ा बदलाव,क्या आधार से जुड़ी बुकिंग होगी पहले, त्योहारों में बढ़ेगी सुविधा

September 16, 2025
PM Modi Birthday

PM Modi Birthday : पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’, मिलेंगी 15 नई बड़ी परियोजनाएं

September 16, 2025
delhi bmw accident update today

Delhi BMW Accident update: एक पल में खुशियों से मातम तक का ना ख़त्म होने वाला सफर, हादसा कैसे हुआ?

September 16, 2025
muzaffarpur tragic train accident

Train Accident in Muzaffarpur update: एक परिवार ने खोई अपनी दो बेटिया,सगी बहनों की ट्रेन हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

September 16, 2025
Delhi News

Delhi News : दिल्ली के बुजुर्गों को मिला तोहफा, अब पेंशन योजना में मिलेंगे ज़्यादा पैसे…

September 16, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों के पक्ष में लिया स्टैंड, जल्द दाखिल होगा सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन

September 16, 2025
Lucknow

Lucknow: 14 साल के बेटे ने ऑनलाइन गेम में गंवाए 13 लाख, पिता की डांट के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 16, 2025
Gold Rate Today

लगातार बढ़ौतरी के बाद आज सोने मे आई गिरावट, जानें क्या हैं 16 सितंबर के ताजा रेट

September 16, 2025
Gorakhpur

NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या, गोरखपुर में पशु तस्करों की क्रूरता ने ग्रामीणों को हिला दिया

September 16, 2025
Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version