Site icon News1India

Lucknow: राजभवन के सामने महिला ने दिया बच्चे को जन्म, वीडियो शेयर कर शिवपाल सिंह ने कसा राज्य सरकार पर तंज, कहा- ये है हकीकत…

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। बता दें कि राजभवन के गेट नंबर 13 के सामने एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। गर्भवती महिला रिक्शे पर बैठकर अस्पताल जा रही थी की तभी अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। गर्भवती महिला कि हालत देखकर राहगीर महिलाओं ने उसकी मदद की जिसके बाद उसने नवजात बच्चेे को जन्म दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि महिल प्रसव पीड़ा के चलते तड़पती रही।

वहीं बताया जा रहा है कि एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन 1 घंटा का समय गुजर जाने के बाद भी एंबुलेस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाया उसके बाद महिला ने बच्चें को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चें ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला झलकारी बाई अस्पताल में एडमिट है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का लिया संज्ञान

राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं का इस कदर बूरा हाल देख हर कोई दंग रह गया है. वहीं विपक्षी पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि राजभवन के सामने पैदा हुए बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। इस बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिवपाल सिंह यादव ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा ‘सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था अपने लाख विज्ञापनों और दावों के बावजूद वेंटिलेटर पर है. एम्बुलेंस न मिलने पर रिक्शे से अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को राज भवन के पास सड़क पर प्रसव के लिए मजबूर होना पड़े तो यह पूरी व्यवस्था के लिए शर्मनाक व सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था की असल हकीकत है।

सपा ने ट्वीट कर स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी बताई

वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से भी इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी बताया गया है. समाजवादी पार्टी के ऑफिशियर ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर लिखा गया ‘अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर लखनऊ में राजभवन के गेट पर ही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिसकी मृत्यु हो गई. बीजेपी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नाकामी राज्यपाल के घर के बाहर उजागर हो गई. बच्चें की मौत की दोषी ये नाकारा सरकार है, पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।

 

 

Exit mobile version