Site icon News1India

UP Politics: अखिलेश यादव को OP राजभर ने दी खुली चुनौती, कहा – ‘सैफई नहीं पहुंचा दिया तो असली मां-बाप की औलाद नहीं’

उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को मऊ जिले के घोसी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं हाल ही में एमडीए में शामिल हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी है। बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश हमें खत्म करना चाहते थे। लेकिन वह खुद ही समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनाव में हरा कर सैफई न पहुंचा दिया तो अपने बाप का असली बेटा नहीं। उन्होंने कहा कि इसी उपचुनाव में भेंट हो जाएगी। पता चल जाएगा राजभर और दारा सिंह की क्या हैसियत है। वहीं उन्होंने इस दौरान सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि जल्द ही राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर दिया जाएगी।

पक्ष में बैठने का जुगाड़ करे सपा

राजभर ने सपा पर हमला करते हुए बोला कि अब सिर्फ इनके पास विपक्ष में बैठने का जुगाड़ बनाने के लिए कोई काम नहीं बचा है. वहीं इन्हें चुनाव जीतने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए। ओम प्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘यह चुनाव ओम प्रकाश राजभर की साख का चुनाव है. इस चुनाव को दारा सिंह चौहान नहीं ओम प्रकाश राजभर लड़ रहा है।

दारा सिंह चौहान भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे- बीजेपी

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को दावा किया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा सदैव से विकास की राजनीति करती रही है, ऐसे में विकास के नाम पर घोसी की जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से सदन में भेजेगी। बुधवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में पार्टी द्वारा एक विशाल नामांकन सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश प्रदेश में विकास की बयार बह रही है।

 

 

Exit mobile version