Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पकड़ी गई 4 मिस्ट्री गर्ल्स से, जो महंगी जींस-शर्ट पहन सड़कों पर मांग रही थीं भीख, जानें क्या है इनकी कहानी

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के सुखपुरा थानाक्षेत्र स्थित चार लड़कियां महंगी जींच और टीशर्ट पहन सड़कों पर भीख मांग रही थीं।

Vinod by Vinod
June 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के सुखपुरा थानाक्षेत्र स्थित चार लड़कियां महंगी जींच और टीशर्ट पहन सड़कों पर भीख मांग रही थीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इनके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने चारों लड़कियों को पकड़ कर थाने लेकर चली गई। इनके पास एक बुक भी है, जिसे ये लोगों को बेच रही थी। पुलिस अब इनके साथ पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि चारों लड़कियों के पास से जो आधार कार्ड बरामद किए हुए हैं, उसमें पता गुजरात का है। ऐसे में ये चारों लड़कियां गुजरात की रहने वाली हैं और बलिया रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला को अपना ठिकाना बनाए हुए थीं। सभी को हिरासत में लेकर महिला थाने भेजा गया है, जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चारों लड़कियां बलिया सिकंदरपुर नेशनल हाइवे पर जाने आने वाले लोगों को रोककर भीख मांग रही थीं।

RELATED POSTS

Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

September 26, 2025
Ballia

Ballia में पशु चिकित्सालय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मातम और जांच में जुटी पुलिस

August 16, 2025

थानाध्यक्ष सुखपुरा ने बताया कि यह लड़कियां गुजरात से आई हुई हैं और बलिया रेलवे स्टेशन के पास किसी धर्मशाला में अपना ठिकाना बना कर रह रही है। जिले के अन्य चौराहों और मार्गों पर जींस, टी-शर्ट पहनकर लोगों से भीख मांगने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां कोई रशीद दिखाकर या कार्ड दिखाकर भीख मांग रही हैं। उनका आधार कार्ड गुजरात का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लड़कियों को महिला थाने भेज दिया गया है जहां उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा।

पुलिस के सामने अब कई बड़े सवाल हैं. आखिर ये लड़कियां इतनी दूर गुजरात से बलिया कैसे पहुंचीं और इनके पीछे कौन लोग खड़े हो सकते हैं। साथ ही क्या ऐसी मजबूरी थी कि उन्हें सड़क पर भीख मांगनी पड़ी। क्या वे घर से भागी हुई हैं या किसी गैरकानूनी गतिविधि या मानव तस्करी का शिकार तो नहीं हैं। अब इन्हीं सभी पहलुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अब यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये लड़कियां किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं।

अधिकारियों का कहना है कि लड़कियों के बारे में छानबीन करने के साथ ही उनके परिवार वालों से भी संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है, ताकि इस रहस्य पर से पर्दा उठ सके। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों लड़कियों को बुधवार को भीख मांगते देखा गया था। चारों लड़कियां जींस-टीशर्ट पहनकर भिक्षा मांग रही थीं। कुछ लोगों ने इनसे बात करने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियों ने कोई जवाब नहीं दिया। बृहस्पतिवार को फिर लड़कियां बलिया की सड़कों पर दिखीं तो लोगों ने इनके बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और चारों को थाने लेकर चली गई।

Tags: Balliafour girlsfour girls were begging
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

by Mayank Yadav
September 26, 2025

Ballia News: बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष...

Ballia

Ballia में पशु चिकित्सालय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मातम और जांच में जुटी पुलिस

by Mayank Yadav
August 16, 2025

Ballia News:: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दर्दनाक खबर ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र...

Ballia

Ballia की सियासत में घमासान: उमाशंकर सिंह बनाम दया शंकर सिंह – जनाधार बनाम सत्ता की लड़ाई

by Mayank Yadav
August 7, 2025

Ballia politics/Mohsin Khan: बलिया की राजनीति में इस समय ऐसा महाभारत छिड़ा है, जिसमें एक ओर जनता के बीच जनसेवा...

Ballia

गले लगकर विदाई, आंखों में आंसू: बलिया में इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के तबादले पर रो पड़े पुलिसकर्मी

by Mayank Yadav
August 1, 2025

Ballia inspector transferred: बलिया की सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह का तबादला केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं रहा,...

Ballia

Ballia में सियासी ताकत की टक्कर: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के बेटों में हिंसक भिड़ंत, FIR में डकैती-गोलीबारी के आरोप

by Mayank Yadav
July 28, 2025

Ballia BJP clash: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार शाम सियासी ताकत की खौफनाक टक्कर देखने को मिली, जब...

Next Post
Yogi Adityanath

सीएम योगी की बायोपिक ‘अजय’ इस दिन मचाएगी पर्दे पर धमाल, यहां जानें फिल्म से जुड़ी पूरी अपडेट

Rafale Fighter Jet

अब भारत में ही बनेगा राफेल! टाटा और दसॉल्ट की ऐतिहासिक साझेदारी से 'मेड इन इंडिया' फाइटर जेट भरेगा उड़ान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version