Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, परिजनों की तहरीर पर आरोपी गिरफ्तार

4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, परिजनों की तहरीर पर आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। प्रदेश में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बार फिर एक मासूम हैवानियत की बली चढ़ गई। सच कहे तो आज इंसान नहीं बल्की इंसान के रूप में जानवार खुलआम घुमते रहते है। उसकी नजर आप पर कब पड़ जाए और कब वो आपको अपना शिकार बना ले इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है।

ताजा मामला कानपुर के चौबेपुर का है। जहां 4 वर्ष की मासूम बच्ची को दरिंदे ने हवस का शिकार बना दिया। हालांकि इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस न मामला दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत पर एसपी आउटर समेत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच पड़ताल की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। वहीं पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाचीपुर गांव का है।

इससे पहले भी जिले से इस तरह के मामले सामने आए है। जहां दूर के चाचा ने चार साल की भतीजी से दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है। इसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में बरामद किया गया है। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि देरशाम आरोपी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था। चर्चा है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी ने फांसी लगा ली थी। सूइसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।

ये भी पढ़े-Jhansi: फर्जी Mark Sheet को लेकर सेंटर पर हंगामा, NGO की महिलाओं ने Office में घुसकर लड़कियों से की मारपीट

Exit mobile version