Site icon News1India

UP: वृंदावन में छज्जा गिरने से 5 की मौत, वीडियो वायरल

लखनऊ। वृंदावन में 15 अगस्त के दिन एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। ये घटना वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास घटित हुई है। इस पूरे मामले की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग दुकानों में खरीदारी कर रहे थे तभी एक भवन का छज्जा गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जंहा कुछ क्षण पहले लोग कृष्ण भक्ति में लीन थें, जिनकी आवाज चीख में बदल गई, मौके पर पुलिस मौजूद थी और स्थानीय लोग भी सहायता में जुटे. पुलिस ने मलबा हटा कर उसमें दबे लोगों को बाहर निकालना शुरु किया।

बांके बिहारी मंदिर के पास की घटना

15 अगस्त यानी मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास एक बड़ी घटना घटी, जिसमें 2 मंजिला मकान का बड़ा हिस्सा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई साथ ही कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे मंदिर खुलने का समय था। छुट्टी होने के कारण श्रध्दालुऔं की काफी भीड़ थी। लोग प्रसाद खरीद रहे थे, तभी अचानक सूरदास आश्रम के सामने 2 मंजिला मकान नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल बचाव और रक्षाकार्य में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मलबा के नीचे 11 लोग दबे हुए थे। जिन्हे तुरंत करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार को 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को नि:शुल्क ईलाज करने का आदेश दिया. साथ ही घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाकर उचित उपचार करवाने का जिला अधिकारी को निर्देश दिया ।

Exit mobile version