Site icon News1India

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल का बुजुर्ग 15 वर्ष की लड़की पर फिदा हो गया। राह चलते उसे छेड़ता। फोन कर लड़की से शादी करने की बात करता। कुछ दिन पहले सिरफिरे आशिक ने सड़क पर गर्ल का हाथ पकड़ा और आई लव बोलकर जबरन मंदिर लेकर गया। जहां आरोपी ने नाबालिग की मांग में सिंदूर भर दिया। फिर जंगल में दुष्कर्म किया। यही नहीं, बाद में घर पर भी उसे प्रताड़ित करने लगा. और दोबारा उसकी अबरू लूटी। परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया गांव में 60 साल का बुजुर्ग 15 साल की लड़की पर फिदा हो गया। इश्कबाज अक्सर लड़की को छेड़ता और उसके साथ शादी का दबाव बनाता। शातिर ने कुछ दिन पहले लड़की को बहला फुसलाकर पहले मदनपुर स्थित मंदिर ले गया। वहां उसने लड़की की मांग में सिंदूर भरा और बोला अब ये मेरी बीवी है। फिर उसे अपने साथ पास के जंगल में ले गया। यहां उसने लड़की से दरिंदगी की। उसके बाद लड़की को घर भेज दिया। जाते वक्त उसने लड़की को धमकाते हुए कहा अगर तुमने किसी को भी ये बात बताई तो जान से मार डालूंगा। डर के कारण लड़की ने दरिंदगी की घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को नहीं बताई।

इसी का फाएदा आरोपी ने उठाया। मंगलवार रात को नाबालिग लड़की जब शौच करने बाहर निकली तो बुजुर्ग फिर से उसका मुंह दबाकर अपने घर उठा ले गया। वहां भी उससे घर में दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद लड़की की मां, बेटी को ढूंढते हुए बाहर निकली तो उसने बुजुर्ग को बेटी को लेकर घर में घुसते देख लिया। किशोरी की मां की सूचना पर पीछे से परिजन भी बुजुर्ग के घर पहुंच गए। परिवारवालों ने तत्काल यूपी 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। बिना वक्त गंवाए रात में ही मौके पर पुलिस पहुंची।बुजुर्ग के घर पर देखा कि लड़की बदहवास हालत में बैठी थी। मां को देखते ही वो रोते हुए उससे लिपट गई। बोली इन्होंने मेरे साथ गंदी हरकत की है।

पुलिस ने आरोपी को मौके से ही अरेस्ट कर लिया। फिर लड़की का मेडिकल करवाया। बुधवार को फिर इस मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फिर मनबढ़ बुजुर्ग रणजीत सिंह के खिलाफ मुकउमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से फिर आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। पीड़िता के परिवारवालों ने बताया कि आरोपी का गांव दबदबा है। वह अक्सर किशोरी को छेड़ता था। किशोरी की मां ने उसे कईबार समझाया पर शातिर नहीं माना। किशोरी के भाई ने बताया कि वह बहन के साथ शादी का दबाव बना रहा था। किशोरी ने इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

 

Exit mobile version