Monday, March 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के वक्त आरपीएफ जवान और बीजेपी विधायक के बीच हुई गरमा-गरम बहस, जो हाथापाई में हुई तब्दील, दोनों की रार का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

Vinod by Vinod
November 8, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी के अन्य नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगातें दी। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बनारस स्टेशन से चार वंदेभारत ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर वह बिहार के दरभंगा चले गए। पीएम मोदी के जाते ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वाराणसी के कैंट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ श्रीवास्तव और आरपीएफ जवान के बीच में धक्का मुक्की दिखाई दे रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिनों के बनारस दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेकिन इससे पहले वाराणसी के कैंट विधानसभा से बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव तैयारियों का जायजा लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे। लेकिन वहां पर मौजूद रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) के एक जवान से उनकी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को धक्का-मुक्की करते भी देखा जा सकता है। प्रकरण की जानकारी होने पर सीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी विधायक के खिलाफ कमेंट लिख रहे हैं। आरपीएफ जवान की प्रशंसा लोग कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

January 25, 2026

अब हम आपको बताते हैं कि बीजेपी विधायक और आरपीएफ जवान के बीच क्यों संघर्ष हुआ। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से जिन चार वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसी की तैयारी को लेकर कल रंग रोगन और बाकी तैयारी चल रही थीं। यहां किसी का भी प्रवेश वर्जित था। तभी बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव अपने कार्यकर्ताओं के साथ आ धमके और अंदर जाने लगे। आरपीएफ जवान ने उन्हें अंदर जानें से रोक दिया। इसी बात को लेकर विधायक की आरपीफ जवान के साथ बहस होने लगी, जो धक्का मुक्की में तब्दील हो गई।

मामला बढ़ता देख वहां मौजूद बीजेपी के बड़े नेता आ गए। आरपीएफ के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से उन्होंने मामले को शांत करवाया। आरपीएफ के अफसरों ने बीजेपी विधायक को दूसरे गेट से अंदर लेकर चले गए।विधायक सौरभ श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं को बनारस स्टेशन के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जबकि आरपीएफ जवान उन्हें ऐसा करने से रोका था। पूरी घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव और आरपीएफ जवान एक दूसरे को धक्का दे रहे हैं। इस दौरान दोनों में नोक झोंक भी हुई।

Tags: BJP MLA Saurabh SrivastavaPM Narendra ModiRPF replyUttar PradeshVaranasi
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
January 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Next Post
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज़ से पहले रचा इतिहास, 350 करोड़ के बजट के साथ बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज़ से पहले रचा इतिहास, 350 करोड़ के बजट के साथ बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म

ऑफिस की दुश्मनी सोशल मीडिया तक! नकली इंस्टा ID बनाकर महिला सहकर्मी को किया परेशान, आरोपी हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist