Tuesday, January 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow News: मिलिए लखनऊ की इस ‘दबंग’ लेडी से, जिसने गरीब के गाल पर जड़ दिए 1 मिनट पर 20 कंटाप

लखनऊ में महिला ने कैब चालक को 1 मिनट में जड़े 20 थप्पड़, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

Vinod by Vinod
December 29, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लेडी कैब चालक के गाल पर 1 मिनट के अंदर करीब 20 कंटाप जड़ देती है। कैब के अंदर बैठे यात्री व उनकी पत्नी ने महिला को रोकने का प्रयास किया तो वह उन पर भी टूट पड़ती है। कार से बाहर निकालने के साथ अपशब्द कहती है। मामला आशियाना क्षेत्र का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

टक्कर होने से महिला का फूटा गुस्सा

मूलरूप से कानपुर नगर निवासी सुनील शर्मा कैब चालक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे वह मानस नगर के रहने वाले सिद्धार्थ द्विवेदी व उनकी पत्नी को लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क जा रहे थे। तभी आशियाना में पकरी के पुल की सर्विस लेन पर कैब में पीछे से स्कूटी टकरा गई। स्कूटी मंजू नाम की महिला चला रही थी। स्कूटी पर उसकी बेटी भी बैठी थी। टक्कर होते ही महिला आगबबूला हो गई और कैब चालक से भिड़ गई।

RELATED POSTS

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

December 11, 2025
Lucknow Mayor Sushma Kharwal

Lucknow में ‘नागरिकता जाँच’ से हड़कंप: 160 सफाईकर्मी भागे, महापौर ने NRC जाँच का किया ऐलान

December 4, 2025

महिला ने चालक को पीटा

आरोप है मां मंजू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। चालक को कैब से खींचकर बाहर निकाला और थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। दंपती ने बीच-बचाव किया तो मंजू ने उनसे भी हाथापाई की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शाम करीब पांच बजे कैब चालक के साथी भी वहां पहुंच गए। सुनील का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए उन पर समझौता करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इससे नाराज पीड़ित के साथियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

महिला पर एफआईआर दर्ज

कैब में बैठे दंपती ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें साफ नजर आ रहा है कि महिला ने चालक को एक मिनट में करीब 20 थप्पड़ जड़े हैं। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी निवासी मंजू अपनी बेटी को लेकर स्कूल से आ रही थी। तभी दोनों पक्षों में टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। महिला ने भी कार चालक के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है।

Tags: cab driver beaten uplucknowwoman beats up driver
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Lucknow Mayor Sushma Kharwal

Lucknow में ‘नागरिकता जाँच’ से हड़कंप: 160 सफाईकर्मी भागे, महापौर ने NRC जाँच का किया ऐलान

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Lucknow Mayor Sushma Kharwal: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशियों और...

Lucknow

MBBS दाखिले का ‘महाघोटाला’: 100 करोड़ की ठगी! दो शातिर जालसाज लखनऊ से गिरफ्तार

by Mayank Yadav
November 27, 2025

Lucknow crime: लखनऊ में एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी करने वाले...

Lucknow

उन्नाव के परिवार का लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Lucknow News: रविवार की सुबह लखनऊ का पॉश इलाका हजरतगंज उस वक्त सकते में आ गया जब गोल्फ चौराहे के...

मुख्तार के भाई से मीटिंग के बाद एक्शन में आए आजम खान, अखिलेश यादव से की मुलाकात और कर दिया बड़ा ऐलान

मुख्तार के भाई से मीटिंग के बाद एक्शन में आए आजम खान, अखिलेश यादव से की मुलाकात और कर दिया बड़ा ऐलान

by Vinod
November 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान जेल से बाहर आने के बाद दहाड़ रहे हैं। रामपुर के ‘खान साहब’ सियासी पिच...

Next Post
Akhilesh Yadav ने किया बड़ा दावा, CM आवास के नीचे है ‘शिवलिंग’, वहां भी सरकार कराए खुदाई

Akhilesh Yadav ने किया बड़ा दावा, CM आवास के नीचे है ‘शिवलिंग’, वहां भी सरकार कराए खुदाई

Noida police

Noida police encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, चार घायल, अवैध हथियार और लाखों रुपये बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version