Site icon News1India

भारत दर्शन के लिए निकला युवक पैर फिसलने से गिरा ट्रेन के नीचे, चाय की तलब ने ली जान

कई बार यात्रा के दौरान ट्रेन में जल्दबाजी के चलते यात्रियों की जान पर बन आती हैं, ऐसा ही वाक्या देखने को मिला रायबरेली के रेल्वे स्टेशन पर. रायबरेली जिले में भारत भ्रमण के लिए निकले युवक की हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रयागराज से हरिद्वार जा रहा था रायबरेली रेलवे स्टेशन पर चाय लेने के लिए उतरा था। चाय लेते लेते ट्रेन छूट गई दौड़ कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की पैर फिसल गया पैर फिसलते ही युवक ट्रेन के नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक नीचे गिरा चुका था। जिससे उसकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने आरपीएफ के जवानों को सूचना दी सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे, घायल अवस्था में युवक को लेकर आरपीएफ के सिपाही जिला अस्पताल पहुंच गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक राजस्थान के करौली जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक का नाम हरि प्रसाद है। जिसकी उम्र लगभग 65 साल है। मृतक के परिजनों को आरपीएफ पुलिस ने सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर एस के सिंह बताया कि हरिप्रसाद नाम के व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था। बॉडी पूरी तरह से फैक्चर हो चुकी थी। युवक राजस्थान के करौली जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। आरपीएफ पुलिस द्वारा इसे जिला अस्पताल लाया गया था।

आरपीएफ पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। जब तक के लिए शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया।

Exit mobile version