Site icon News1India

Hathras: खेत में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटा के बाजरा के खेत में एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। जैसे ही ग्रामिणों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी फैरन ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया है।

मुरसान क्षेत्र के माहमोनी निवासी युवक ने बताया कि उनका 35 वर्षीय अजय पत्र ज्वाला सिंह 26 अप्रैल 2023 बुधवार को अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। शाम को करीब 5:00बजे उसे गांव का ही एक नामजद अपने साथ बुलाकर ले गया। देर रात तक अजय घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरु कर दिया है। नामजद के पास भी परिवार के लोग अजय की जानकारी करने पहुंचे तो उसने यह कहकर बात को टाल दिया कि उसे कुछ भी पता नहीं हैं। इधर आज शुक्रवार की सुबह गांव कोटा के निकट बाजरा के खेत में लोगो को एक शव नजर आया।

जिसके बाद स्थानिय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अजय के परिजनों को इसकी सूचना दी तो मौके पर परिवार के लोगों ने पहुंच कर अजय की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। देखते ही देखते पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले परिजनों ने बताया कि अजय की हत्या कर उसका शव कोटा के निकट फेंका गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

Exit mobile version