Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को सदस्यता बहाली का आदेश जारी कर दिया।

Vinod by Vinod
September 8, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को सदस्यतासदस्यता बहाली का आदेश जारी कर दिया। अब्बास 2022 के विधानसभा चुनाव में मऊ सीट से विधायक चुने गए थे। चुनाव जीतने के बाद अब्बास ने हेट स्पीच दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर अब्बास को जेल भेजा था। अब्बास को निचली अदालत ने सजा सुनाई थी।

दरअसल, अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। अब्बास अंसारी ने इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को निरस्त कर दिया और उन्हें राहत दे दी। इसके बाद आज विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी कर दिया।

RELATED POSTS

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025

इनसब के बीच गाजीपुर के सीजेएम कोर्ट में सोमवार को मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पेशी हुई। अब्बास पर व्यापारी नेता अबू फखर खान से करोड़ों की जमीन जबरन हड़पने और धोखाधड़ी करने का इल्जाम है। इन सबके बीच अब्बास अंसारी के पेशी के दौरान के अंदाज की चर्चा हो रही है। दरअसल, सुनवाई के दौरान अब्बास अंसारी का अंदाज़ बिल्कुल अलग था। वह लंबे बाल, डिज़ाइनर चश्मा, रंगीन शर्ट और जींस पहनकर कोर्ट पहुंचे थे।

अब्बास ने कोर्ट में वहां मौजूद समर्थकों का अपने पिता मुख्तार अंसारी की तरह ही सलाम करके स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मूंछों पर ताव भी दिया और यह चर्चा का विषय बन गया। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर भी पिता की तरह मूंछ पर ताव देते हैं। जब मुख्तार का जानाजा कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था तब उमर ने पिता की मूंछों पर ताव दिया था। फिर अपनी मूंछ पर भी हाथ फेरे थे। कुछ ऐसा ही अब्बास भी कोर्ट में करते दिखे।

गौरतलब है कि साल 2023 में व्यापारी नेता अबू फखर खान ने आरोप लगाया है कि जब मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में बंद थे, तब उनकी बीवी अफ्शा अंसारी, बेटा अब्बास अंसारी और रिश्तेदारों ने उन पर दबाव बनाकर जमीन अब्बास के नाम करा ली। अबू फखर का आरोप है कि मुख्तार ने जेल से धमकी दी थी कि घर में कोई चिराग नहीं बचेगा। बाद में दबाव डालकर उन्हें लखनऊ बुलाया गया और होम्योपैथिक कॉलेज के बगल की जमीन अब्बास अंसारी के नाम पर लिखवा दी गई।

अबू फखर खान का आरोप है कि जमीन की कीमत करोड़ों में थी, लेकिन रजिस्ट्री सिर्फ 25 लाख रुपये सर्किल रेट पर कराई गई। इसमें 20.50 लाख रुपये चेक और 4.50 लाख रुपये नकद दिए गए। अबू फखर ने यह मामला अगस्त 2023 में सदर कोतवाली में दर्ज कराया था। यह मामला 2012 का है। मऊ के विधायक अब्बास अंसारी, अनवर शहजादा, आतिफ उर्फ शरजील रज़ा और अफरोज को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। चारों आरोपियों पर धारा 346, 342, 420 और 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।

 

 

Tags: abbas ansariAbbas Ansari's MLA status restoredmukhtar ansariUP Vidhan Sabha Secretariat
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

by Vinod
November 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की शादी इनदिनों सुर्खियों में छाई हुई है। उमर ने...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
November 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

by Gulshan
November 5, 2025

Mukhtar Ansari : लखनऊ में अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का सख्त एक्शन जारी है। हाल ही में राज्य...

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

by Vinod
September 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। मुख्तार अंसारी को...

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

by Vinod
August 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी सियासी सेनाएं तैयार कर ली हैं।...

Next Post
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में उमस भरी गर्मी दिखा रही असर,अगले कुछ दिन करेंगे परेशान,तापमान बढ़ने की संभावना

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में उमस भरी गर्मी दिखा रही असर,अगले कुछ दिन करेंगे परेशान,तापमान बढ़ने की संभावना

Asia Cup 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी एशिया कप का रोमांच आज से शुरू,किन टीमों के बीच होगी जंग

Asia Cup 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी एशिया कप का रोमांच आज से शुरू,किन टीमों के बीच होगी जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version