यूपी के आगरा में आज के सेंट वी एस पब्लिक स्कूल में 8वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 2022 का भव्य शुभारंभ किया गया है। इस दौरान अभिषेक कौशिक ने मुख्य अतिथि के तौर पर सिरकत की । उन्होंने खिलाड़ियों से बात की और उनका परिचय प्राप्त किया।
इसी बीच उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि महाभारत काल से मल्लयुद्ध किया जाता था जिसे आज ग्रेपलिंग खेल के नाम से जानते है। जिसे पूरे विश्व में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग संचालित करता है और उसी क्रम में आज यह प्रतियोगिता अयोजित हूई है।
सरकार तेजी से खेलों को दे रही बढ़ावा
उन्होंने यह भी कहा कि देश को खेलों के माध्यम से स्वास्थ और सशक्त बनाए जाने के लिए सरकार तेजी से खेलों को बढ़ावा दे रही है। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों के बीच मुकाबला होगा।

वहीं उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के महासचिव लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हरियाणा के सोनीपत में 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली15वी जी एफ आई राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टीम में किया जाएगा।
विश्व स्पर्धा भी होती है अयोजित
आपको बता दें ग्रेपलिंग खेल अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलो एवं राष्ट्रीय स्कूली खेलों में खेला जाता है तथा विश्व स्पर्धा भी अयोजित होती है। जिसमें उत्तर प्रदेश सहित भारत का रिकॉर्ड बहुत उत्तम है । इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, फतेहपुर, वाराणसी, कासगंज, अलीगढ़, बुलंदशहर, लखनऊ, मथुरा, आगरा इत्यादि जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही है।
इसके शुभारम्भ के अवसर पर प्रमोद कुमार, रिपुध्वन सिंह, हुकुम सिंह, सुनीता बी जॉन, दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, अतुल उपाध्याय, राजेश मिश्रा, प्रशान्त शर्मा, सचिन यादव, आरिज आब्दी, विनीता यादव, राहुल गुप्ता, संजय कुमार, विष्णु वर्मा, विद्यालय प्रबन्धन से दीपक धनकर, अरुण कुमार व जे एस भदौरिया ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।