आखिर Dhirendra Krishna Shastri से मुलाकात के बाद Sanjay Dutt ने ऐसा क्या कहा, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एकता पदयात्रा में शामिल हुए अभिनेता संजय दत्त और लगाए बम-बम बोले के जयकारे, मुस्कराए महाराज जी।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बागेश्वर धाम के पीठेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिन्दू एकता पदयात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी इस यात्रा में नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन से लेकर आम लोग भी शामिल हो रहैं। बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त भी महाराज जी के साथ पैदल चले और बम-बम भोले के नारे लगाए। इस मौके पर संजू बाबा के फैंस भी उन्हें घेरे हुए थे। सेल्फी और ऑटोग्राफ का दौर चला।

कुछ इस तरह से बोले धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू पदयात्रा जारी है। 5वें दिन पदयात्रा उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंची। जहां बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, गुरुजी मेरे छोटे भाई हैं। यदि वह मुझसे कहें कि ऊपर चलना है तो मैं ऊपर भी चला जाऊंगा। ये देश एक है, सभी एक ही हैं। ये हमारा प्यारा हिंदुस्तान है। जब बाबा बुलाएंगे जिस काम के लिए बुलाएंगे मैं हाजिर रहूंगा।

लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा

इस मौके पर संजय दत्त हर-हर महादेव के नारे लगाए। धीरेंद्र शास्त्री भी मुस्कराए तो वहीं दूसरी तरफ लोग संजू बाबा को पुकार रहे थे। उनकी बात पर चीयर कर रहे थे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपनी पदयात्रा में संजय दत्त को देख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी काफी खुश नजर आ रहे थे। धीरेंद्र शास्त्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी यात्रा में सभी लोग शामिल हो रहे हैं। हम हिन्दुओं को एक करने के लिए निकले हैं। हम हिन्दू राष्ट्र के लिए निकले हैं।

चार्टेड विमान से पहुंचे संजय दत्त

बता दें, धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा खजुराहो में थी। यहां पर महाराज जी के कहने पर संजय दत्त चार्टेड विमान से पहुंचे थे। संजय दत्त ने कहा कि महाराज जी एक अच्छे मिशन पर निकले हैं। हमसभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। महाराज जी जोड़ने का मिशन में चल रहे हैं। देश एक रहेगा तो विश्व गुरू बनेगा। पदयात्रा में कई खली के अलावा कई अन्य हस्तियां हरदिन शामिल हो रही हैं।

Exit mobile version