Site icon News1India

Asia Pacific Deaf Games 2026 में चमका यूपी का सितारा,भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन

Asia Pacific Deaf Games 2026: गोरखपुर के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य यादव ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बना ली है। 4 और 5 जुलाई को बेंगलुरु में ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ (AISCD) द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उनका चयन एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

देशभर के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ किया टॉप

चयन ट्रायल में देशभर से चुने गए 11 बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच आदित्य यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया।

अब आदित्य 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक मलेशिया में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह

यह लगातार दूसरा वर्ष है जब आदित्य यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

खेल जगत ने दी बधाई

आदित्य यादव की इस उपलब्धि पर खेल जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज मित्तल, महासचिव अक्षय मिश्रा, सहायक खेल अधिकारी चंद्र विजय सिंह, रेलवे डिफ बैडमिंटन उत्तर प्रदेश के सचिव सौरव श्रीवास्तव, डिफ कोच सर्वेश गुप्ता, बैडमिंटन कोच सोनू आनंद शर्मा और दिग्विजय नाथ यादव सहित उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव संजीत प्रधान, अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडे और सचिव राजित श्रीवास्तव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सभी ने विश्वास जताया कि आदित्य मलेशिया में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगे और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Exit mobile version