Site icon News1India

UP: आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन ने लगाया सघन चेकिंग अभियान

अयोध्या (Ayodhya) में बकरीद (Eid-Ul-Adha) लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड (Alert Mode On) पर है। बकरीद को लेकर सीओ डॉ राजेश तिवारी ने आज पुलिस बल के साथ टेढ़ी बाजार चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की।

बता दें कि अयोध्या पहले से ही अति संवेदनशील जगहों में से एक है और त्यौहार आते हैं इसकी सुरक्षा चौगुनी कर दी जाती है। इसीलिए सभी चार पहिया वाहनों की डिग्गी को खुलवा कर अच्छी तरह चेक करने के बाद ही अयोध्या में प्रवेश दिया गया।

अयोध्या के सीओ डॉ राजेश तिवारी ने बताया की आगामी त्योहारों को देखते हुए आज अयोध्या आने जाने वाले वाहनों को चेक करा कर की अयोध्या की सीमा प्रवेश दिया जा रहा है ।

आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग भी कराई जा रही है और जनता से अपील की जा रही है कि शांति और सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाए और शासन प्रशासन का सहयोग करें ।

Exit mobile version