Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
विवाद के बाद पत्नी गई मायके, युवक ने की आत्महत्या

विवाद के बाद पत्नी गई मायके, युवक ने की आत्महत्या

प्रयागराज: पत्नी-पत्नी का संबंध सात जन्मों का कहा जाता है। इस संबंध को अटूट माना जाता है। पर कुछ गलत-फहमी या आपसी झगड़े की वजह से पति-पत्नी के इस अटूट रिश्ते में खटास आने के बाद लगातार आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ऐसा ही एक मामला प्रयागराज का सामने आया है। जिसमे मीरापुर के एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भी कोई सुसाइड नोट नहीं पा सके।

आपसी रंजिश की लग रही साजिश

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय देवेंद्र गुप्ता एक डॉक्टर की क्लीनिक में काम करता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, पत्नी गुस्से में अपना ससुराल छोड़कर अपनी 4 साल की बच्ची को लेकर मायके चली गई। इधर पत्नी के जाने के बाद देवेंद्र कुछ खोया-खोया नजर आने लगा था।

गुरुवार रात देवेंद्र खाना खाने के बाद सोने चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो उसकी बहन आशा देवी उसे जगाने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर देवेंद्र फांसी पर लटका मिला तो पुलिस को तुरंत सूचना दी गई थी। मौके पर पुलिस ने कमरे में जाँच की पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(By:Abhinav Shukla)

Exit mobile version