Site icon News1India

Agra accident: लखनऊ से आ रही आम भरी मैक्स डिवाइडर से टकराई, 3 मॉर्निंग वॉकर्स समेत 4 की मौत, 1 गंभीर घायल

Agra

Agra accident: बुधवार सुबह आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। लखनऊ मंडी से आम लेकर आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे 3 राहगीर जो मॉर्निंग वॉक के बाद सड़क किनारे सुस्‍ता रहे थे, उसकी चपेट में आ गए। हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है। राहगीरों और वाहन में सवार चार लोगों की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना मिलने पर पहुंची Agra पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे Agra पुलिस ने नियंत्रित किया।

सड़क किनारे सुस्‍ता रहे थे मॉर्निंग वॉकर्स

हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ जब लखनऊ मंडी से आ रही आमों से भरी मैक्स तेज रफ्तार में शाहदरा फ्लाईओवर पर पहुंची। गाड़ी डिवाइडर से टकराई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहे तीन मॉर्निंग वॉकर्स पर पलट गई। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आगरा निवासी राजेश (55), हरीबाबू (65) और रामेश्वर के रूप में हुई है।

ड्राइवर फंसा रहा स्टीयरिंग में, दम तोड़ दिया

टक्कर के बाद ड्राइवर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह काफी देर तक मदद के लिए तड़पता रहा, लेकिन समय पर नहीं निकाले जाने के कारण उसकी भी मौत हो गई। क्लीनर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मैक्स में भरे आम बिखरे, लगा लंबा जाम

Agra हादसे के बाद मैक्स में भरे आम सड़क पर बिखर गए, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने तत्काल क्रेन बुलाई और वाहन को हटवाकर रास्ता साफ कराया। आम लोगों की मदद से सड़क पर फैले आमों को हटाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

शव पोस्टमार्टम को भेजे, जांच शुरू

Agra पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में गाड़ी की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

UP B.Ed JEE 2025: परिणाम घोषित, मिर्ज़ापुर के सूरज पटेल बने टॉपर

Exit mobile version