Site icon News1India

Agra school incident: UKG के छात्र से थूक चटवाया, 30 थप्पड़ मारे—दूसरी क्लास के छात्र की हरकत से सन्न रह गए लोग

Agra

Agra school incident: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल Agra में पढ़ने वाले एक छह साल के बच्चे को स्कूल बस में थूक चटवाने और 30 थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यह अमानवीय हरकत दूसरी कक्षा के छात्र ने की, जिससे पीड़ित बच्चा इतना डर गया कि वह स्कूल जाने से ही कतराने लगा। पहले तो माता-पिता को लगा कि बच्चा बीमार है, लेकिन जब उसने सोते-सोते डरावनी बातें बोलनी शुरू कीं, तब सच्चाई सामने आई। बच्चे के परिजनों ने जब इस मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। Agra पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं स्कूल प्रशासन ने आरोपी छात्र के स्कूल आने पर रोक लगा दी है।

30 थप्पड़ और थूक चटवाने की धमकी

लोहामंडी क्षेत्र में रहने वाले सोल कारोबारी के छह साल के बेटे के साथ यह भयावह घटना घटी। परिजनों के मुताबिक, बच्चा 3 फरवरी से स्कूल नहीं जा रहा था और डर के मारे कांपने लगता था। जब डॉक्टर से दिखाने पर भी कोई बीमारी नहीं निकली, तो परिवार को चिंता हुई। कुछ दिनों बाद जब परिजनों ने बच्चे को सोते हुए “मुझे मत मारो” बड़बड़ाते सुना, तब उन्होंने उससे पूरी सच्चाई पूछी। बच्चे ने बताया कि स्कूल की बस में दूसरी कक्षा के एक छात्र ने उसे 30 थप्पड़ मारे और फिर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्र ने अपने जूते में थूककर पीड़ित बच्चे से जबरन चटवाया और धमकी दी कि अगर उसने घर में बताया, तो उसे रस्सी से बांधकर गला काट देगा।

डर के मारे चुप था बच्चा

बच्चे ने यह भी बताया कि आरोपी छात्र उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था, लेकिन वह डर के मारे कुछ नहीं कह पा रहा था। इस घटना के बाद से बच्चा मानसिक रूप से इतना प्रभावित हुआ कि स्कूल जाने का नाम सुनते ही कांपने लगता था। बच्चे की हालत देख परिजन गहरे सदमे में आ गए और उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन से शिकायत की।

स्कूल प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

Agra स्कूल निदेशक सुनील अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिजनों की शिकायत के बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है। बस अटेंडेंट को हटाया गया है और आरोपी छात्र के स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर, अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्य सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यहां पढ़ें: Meerut Sports University: सीएम योगी का दौरा… खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण, युवाओं को दिया ऋण
Exit mobile version