Site icon News1India

Uttar Pradesh News: HMA पर 100 घंटे बाद खत्म हुई आयकर विभाग की रेड, हुए कई चौकाने वाले खुलासे

उत्तर प्रदेश के आगरा के सबसे बड़े मीट कारोबारी HMA ग्रुप के ठिकानो पर आयकर विभाग की रेड 100 घंटे बाद खत्म हो गई है। वहीं विभाग ने असके पहले भी ग्रुप के दिल्ली -यूपी सहित 33 ठिकानों पर तलाशी शुरु की थी। यह रेड शनिवार यानी की 5 नवंबर की सुबह से ही चल रही थी। इस रेड में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। इतना ही नहीं आयकर विभाग ने HMA ग्रुप की 100 करोड़ की अघोषित आय भी सरेंडर की है। बता दें कि HMA ग्रुप के द्वारा मीट का बड़ा कारोबार देश और विदेश से किया जाता है। कहा जा रह है कि जांच के बाद HMA ग्रुप पर IT विभाग का शिकंजा और भी कसेगा।

खबरों के मुताबिक आयकर अधिकारियों को रोड में बेनामी संपत्ति समेत कैश और गोल्ड की जरूरी जानकारी मिली है। बता दें कि आगरा में बड़े मीट कारोबारी जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ग्रुप पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं जुल्फिकार अहमद भुट्टो पूर्व विधायक भी है। बसपा के शासन में उनकी बहुत चलती थी। MH ग्रुप मीट का कारोबार करने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का है। इस कंपनी का बहुत नाम है। आगरा का HMA ग्रुप 40 देशों को मीट निर्यात करता है। HMA ग्रुप मीट निर्यात करने वाली बहुत बड़ी कंपनी है। बताया जा रहा है कि यहां अलीगढ़ स्लॉटर हाउस में पशुओं का अवैध कटान हुआ था। FIR दर्ज होने के बाद से अलीगढ़ स्लॉटर हाउस बन्द है।

सूत्रो का कहना है कि आयकर विभाग खाड़ी देशों से आयी रकम की भी जांच करेगा। विभाग को खाड़ी देशों से पैसे के लेनदेन की जानकारी मिली है। हवाला एंगल से भी इस मामले की जांच चल रही है। बताी दें की HMA ग्रुप का विवादों से पुराना नाता है।.हां पाकिस्तान कनेक्शन का पता चलने के बाद प्रतिबंधित पशु यानी गौवंश के कटान की व्हाट्सएप चैट भी वायरल हो रही है। इस चैट में कामिल कुरैशी अपने मैनेजमेंट से गौवंश के अवैध कटान को लेकर निर्देश दे रहा है. प्रतिबंधित पशु के कटान की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने अलीगढ़ स्लॉटर हाउस को बंद करा दिया था. मामला सामने आने के बाद अलीगढ़ पुलिस द्वारा भी मुकदमा दर्ज किया गया था. बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारियों को रेड में बेनामी संपत्ति समेत कैश और गोल्ड की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है.

Exit mobile version