बीजेपी ‘राष्ट्र विवादी’! अखिलेश का सबसे बड़ा हमला:-“आज़ादी में हिस्सा न लेने वाले क्या जानें महत्व”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी को 'राष्ट्र विवादी पार्टी' बताया। उन्होंने 'वंदे मातरम' पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा न लेने वाले इसका महत्व नहीं समझेंगे। उन्होंने इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन और महंगे टिकट पर भी सरकार को घेरा।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav News: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘राष्ट्र विवादी पार्टी’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विवाद पैदा करने में सबसे आगे रहती है, जबकि खुद को राष्ट्रवादी कहती है। यादव ने संसद में ‘वंदे मातरम’ पर हो रही चर्चा को लेकर भी सरकार को घेरा, कहा कि जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, वे इसका महत्व नहीं समझेंगे।

उन्होंने जोर दिया कि गाने से ज़्यादा संविधान के मूल्यों को ‘निभाने’ की ज़रूरत है। इसके अलावा, उन्होंने इंडिगो एयरलाइन द्वारा उड़ानें रद्द करने और टिकटों के महंगे होने पर भी केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों को आड़े हाथों लिया, सवाल किया कि पूंजीवादी सरकार पर हावी हो रहे हैं।

राष्ट्र विवादी पार्टी का आरोप

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने सोमवार को बीजेपी पर बड़ा बयान देते हुए उसे ‘राष्ट्र विवादी पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी अपने आप को राष्ट्रवादी पार्टी बोलती है, लेकिन यह राष्ट्र विवादी पार्टी है। जहाँ विवाद करना हो वहाँ इनके लोग सबसे आगे रहते हैं।” यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी पारा चढ़ाने वाला माना जा रहा है।

‘वंदे मातरम’ पर तीखा पलटवार

लोकसभा में वंदे मातरम पर शुरू हुई चर्चा के दौरान Akhilesh Yadav ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को आज़ादी की लड़ाई का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा, “वंदे मातरम आजादी की लड़ाई का प्रेरणा स्रोत था, जिसने भारतीयों को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया और लड़ने की ताकत दी।”

उन्होंने सत्ता पक्ष पर हर चीज़ को अपने नाम करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया, “जिन लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, वे वंदे मातरम का महत्व क्या समझेंगे?” उन्होंने यहाँ तक कहा कि कुछ लोग अंग्रेज़ों के लिए मुखबिरी करते थे, और आज वे खुद को राष्ट्रवादी बताते हैं।

यादव ने संसद में चल रही चर्चा को लेकर कहा कि गाने से ज़्यादा संविधान के मूल्यों को निभाना ज़रूरी है। उन्होंने सामाजिक न्याय की दिशा में देश की प्रगति पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान में और भी ऐसे कई मामले हैं जिन्होंने देश को एक रास्ता दिखाया है, और हमें उन पर भी ध्यान देना चाहिए।

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर सरकार को घेरा

पूर्व सीएम Akhilesh Yadav ने इंडिगो एयरलाइन द्वारा उड़ानों को रद्द किए जाने और टिकटों के अत्यधिक महंगे होने पर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में बैठ सकता है, “अब इतने महंगे टिकट में जूते पहनने वाले भी नहीं बैठ सकते।”

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिगो ने सरकार को झुका दिया है। उन्होंने कहा, “डॉ राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था कि कैपिटलिस्ट किल्स कैपिटलिस्ट और जब पूंजीवादी हावी हो जाएंगे सरकार पर तो ऐसा ही होगा।” उन्होंने महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के समय भी लोगों को महंगे टिकट खरीदने पड़ने का मुद्दा उठाया।

ममता पर वार: ‘वंदे मातरम्’ विवाद से नेहरू-जिन्ना का एंगल जोड़कर PM मोदी ने बंगाल में TMC को घेरा

Exit mobile version