Sunday, January 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Akhilesh Yadav ने Sambhal Violence पर किया सनसनीखेज खुलासा, ‘पहले लाठी से पीटा फिर पुलिस ने पांच लोगों को गोलियों से भूना’

Sambhal Violence: संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, पुलिस की गोली से मारे गए पांच मासूम।

Vinod by Vinod
November 25, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मस्जिद के सर्वे का कुछ लोग विरोध कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस के अधिकारी व जवानों ने सरकारी व प्राईवेट अहसलों से फायरिंग की। जिससे पांच मासूमों की जान चली गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, संभल की स्थानीय अदालत ने एक याचिका की सुनवाई के बाद शाही जामा मस्जिद के सर्वे के आदेश दिए थे। रविवार को सर्वे की टीम मस्जिद पहुंची तो अराजकतत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। उपद्रवियों ने फायरिंग की। इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के तीन दर्जन अधिकारी, जवान घायल हुए।

RELATED POSTS

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026
Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

January 14, 2026

अखिलेश यादव ने लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि संभल में एक गंभीर घटना हुई। चुनाव के बारे में चर्चा को रोकने के लिए सुबह जानबूझकर एक सर्वेक्षण टीम भेजी गई थी। इसका उद्देश्य अराजकता पैदा करना था, ताकि चुनावी मुद्दों पर कोई चर्चा न हो सके। अखिलेश यादव का आरोप है कि पुलिस की गोली से पांच मासूमों की मौत हुई है। पुलिस ने लोगों को घरों से निकाल कर पीटा। दो हजार से अधिक पर केस दर्ज किया। हमारी मांग है सुप्रीम कोर्ट संभल हिंसा पर दखल दे।

दूसरे पक्ष की नहीं सुनी गई बात

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कानूनी या प्रक्रियात्मक पहलुओं में नहीं जाना चाहता, लेकिन दूसरे पक्ष की बात भी नहीं सुनी गई। यह जानबूझकर भावनाओं को भड़काने और चुनाव में धांधली पर चर्चा से बचने के लिए किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संभल में जो कुछ हुआ, वह चुनावी अनियमितताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा, सरकार और प्रशासन द्वारा रचा गया था। लोकतंत्र में सच्ची जीत व्यवस्था से नहीं, बल्कि लोगों से होती है।

लोकसभा स्पीकर से मिले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है। सपा सांसदों ने स्पीकर से संभल हिंसा पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। इस दौरान अखिलेश ने संभल सांसद पर हुई एफआईआर का मामला उठाया और कहा कि वो मौजूद नहीं थे फिर भी एफआईआर हुई। उन्होंने संभल सांसद के संरक्षण की मांग की।

और न्याय का युग आएगा

अखिलेश यादव ने कहा कि वरना ऐसे में सासंद कैसे काम करेंगे। संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव लगातार मुखर रहे हैं। कल यानी रविवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने संभल में शांति की अपील की थी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि कोई भी इंसाफ की उम्मीद न छोड़े. नाइंसाफी का हुक्म ज्यादा दिन नहीं चलता सरकार बदलेगी और न्याय का युग आएगा।

Tags: Akhilesh Yadavfive people died in Sambhal violencesambhal newsSambhal PoliceSambhal Singha latest newsSambhal violence
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य नीतियों पर...

Next Post
Pushpa 2 Release

Pushpa 2 Release : रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, प्री-सेल्स में मारी बाजी, इतने का आंकड़ा किया पार

RBI ने किया अलर्ट ,अब एक ही नंबर से नहीं कर सकते कई खाते लिंक उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

RBI ने किया अलर्ट ,अब एक ही नंबर से नहीं कर सकते कई खाते लिंक उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist