केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान- ‘गुंडों का सरगना अखिलेश… समाजवादी पार्टी अपराधीयों का गैंग’

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें माफियाओं का सरगना बताया। मौर्य ने आगामी उपचुनाव में भाजपा की जीत का भी भरोसा जताया।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष Akhilesh Yadav पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गुंडों और माफियाओं का नेता करार दिया है। हरदोई में एक सभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव माफियाओं के सरगना हैं और उनके नेतृत्व में गुंडागर्दी और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी अपराध होता है, उसके पीछे सपा का कोई न कोई नेता होता है। मौर्य का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियाँ जोर पकड़ रही हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं कि Akhilesh Yadav सभी गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, भू-माफियाओं, शराब माफियाओं, नकल माफियाओं, और भर्ती माफियाओं के नेता हैं।” उनका कहना था कि सपा का इतिहास अपराध से भरा है, और जब अखिलेश भाजपा पर आरोप लगाते हैं, तो उन्हें अपने शासन के दौरान की घटनाएँ याद करनी चाहिए।

मौर्य ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे और अपराधी जब सपा को छोड़ देंगे, तभी यह पार्टी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब भी माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो अखिलेश यादव विचलित हो जाते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी का अस्तित्व इन अपराधियों पर निर्भर करता है।

UP By-election: दिवाली-छठ से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 20 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

इस बीच, मौर्य ने आगामी उपचुनाव पर भी बयान देते हुए भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि यूपी के होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। जनता कांग्रेस और सपा के गुब्बारे की हवा निकाल देगी।” मौर्य का यह बयान विपक्ष के लिए चुनौती और सत्ताधारी पार्टी के लिए आत्मविश्वास का प्रतीक है।

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजियों का सिलसिला तेज हो गया है। सपा और भाजपा के बीच की यह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम हिस्सा बनती जा रही है।

Exit mobile version