Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के "100 रुपए भेजने" वाले बयान पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अखिलेश को खेत से अनाज और सब्जी देकर मदद करेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Om Prakash Rajbhar News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के “100 रुपए भेजने” वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पिता Om Prakash Rajbhar के पास भले ही पैसा न हो, लेकिन ईमानदारी और जनता की सेवा का जज़्बा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कभी अखिलेश यादव को बुरे वक्त में मदद की जरूरत पड़ी, तो ओमप्रकाश राजभर अपने खेत से निकले अनाज और सब्जी देने से पीछे नहीं हटेंगे। अरुण ने आरोप लगाया कि सपा को सिर्फ पैसा दिखता है और सत्ता से बाहर आने के बाद अखिलेश अब “₹100 की राजनीति” कर रहे हैं।

Image

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026
Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026

पैसा नहीं, ईमानदारी है पूंजी: अरुण राजभर

अरुण राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को यह समझना चाहिए कि उनके पिता Om Prakash Rajbhar की असली पूंजी ईमानदारी और सेवा है, न कि अरबों-खरबों का धन। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर अखिलेश सत्ता में होते, तो करोड़ों-अरबों से नीचे बात ही नहीं करते। सत्ता से दूर रहने के कारण अब वे ₹100 की बात कर रहे हैं। अरुण ने कहा कि जनता ने सपा की लूट-खसोट देखी है और अब जनता के पैसों का हिसाब देना बाकी है।

समावादी पार्टी पर निशाना

अरुण ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा पैसों के आधार पर राजनीति करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को Om Prakash Rajbhar के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने की जगह पैसे की राजनीति सूझ रही है। अरुण का कहना था कि यह सोच बताती है कि सपा केवल धन पर केंद्रित है, जनता और उनके संघर्षों से उसका कोई सरोकार नहीं है।

सुहेलदेव के अपमान पर सख्त रुख

अरुण राजभर ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव राजभर को “लुटेरा” बताए जाने पर भी तीखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ अज्ञानता है, बल्कि उन वीरों का अपमान भी है, जिन्होंने अपनी तलवार से देश की अस्मिता बचाई। अरुण ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का अपमान करना भारत की मिट्टी और शौर्य का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Siddharthnagar BJP उपाध्‍यक्ष पर गिरी गाज, अश्लील वीडियो विवाद के बाद पार्टी से निकाले गए गौरीशंकर अग्रहरि

Tags: Akhilesh Yadavom Prakash rajbhar
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Next Post
Gorakhpur

NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या, गोरखपुर में पशु तस्करों की क्रूरता ने ग्रामीणों को हिला दिया

Gold Rate Today

लगातार बढ़ौतरी के बाद आज सोने मे आई गिरावट, जानें क्या हैं 16 सितंबर के ताजा रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist