Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अखिलेश यादव आज अपने कानपुर दौरे पर

UP Politics: अखिलेश यादव आज अपने कानपुर दौरे पर, पुलिस कस्टडी में मारे गए बलवंत सिंह के परिजनों सहित इरफान सोलंकी से करेंगे मुलाकात

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को यानी की आज अपने कानपुर दौरे पर है। यहां पहुंच वह जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे। जिसको लेकर पुलिस के साथ जेल प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर रखें है। इसके साथ ही कानपुर देहात में बलवंत सिंह के परिजनों से भी मिलने जाएंगे। उसके बाद कार्यकर्ता से मुलाकात करके लखनऊ लौट जाएंगे।

पुलिस कस्टडी में मारे गए बलवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे

बताते चले की, पुलिस कस्टडी में मारे गए बलवंत सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा था। पत्र में शालिनी ने लिखा था आपसे हाथ जोड़कर न्याय दिलाने का निवेदन करती हुं। मेरे पति को पुलिस हिरासत में बड़ी बेहरैमी के साथ मार दिया गया। मृतक की पत्नी ने अखिलेश यादव को घर आने का भी निमंत्रण दिया था। जिस वजह से अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे का प्रोग्राम बनाया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कानपुर देहात स्थित उनके घर भी जाएंगे।

जेल में बंद इरफान सोलंकी से भी मुलाकात करेंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को जेल में बंद कानपुर विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान जेल में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सपा प्रमुख के आगमन से पहले जेल में सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की गई हैं। इस दौरान कानपुर पुलिस जेल के बाहर की सुरक्षा संभालेगी। अखिलेश यादव इरफान से मुलाकात के बाद पिंटू ठाकुर और अरुणेश यादव के आवास भी जायेंगे।

पहले 20 दिसंबर को तय था दौरा

आपको बता दें, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का ये दौरा पहले 20 दिसंबर को होने वाला था। लेकिन रविवार को इसे 20 दिसंबर की बजाए 19 दिसंबर कर दिया गया था। जिसके बाद से उनका सारा प्रोग्राम में बदलाव किया गया। सभी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव अपने आवास लखनऊ लौट जाएंगे।

Exit mobile version