Site icon News1India

Milkipur By Election : सपा नेता अखिलेश यादव ने किया वादा” अयोध्या बनेगा वर्ल्ड क्लास सिटी”

Milkipur By Election: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित मिल्कीपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव की तारीख सामने आ चुकी है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, इस चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को सामने आएंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव जिसकी तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है और चुनाव में जीत का दावा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने कहा “मिल्कीपुर उपचुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव है। आगे अखिलेश ने कहा के अयोध्या के जो किसान आये हैं उनका सबकुछ छीना जा रहा है। सरकार जानबूझ के इनकी जमीन छीनना चाहती है। सस्ते में खरीद कर जबरदस्ती जमीन छीन रही है”। अखिलेश ने कहा कि सरकार किसानों को मार्केट वेल्यू पर मुआवजा दे। अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में जो उपचुनाव है वह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि हमारी प्रत्याशी पीडीए है। अखिलेश ने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव की स्टडी होनी चाहिए और सरकार को पारदर्शी तरीके और ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए।

 वर्ल्ड क्लास सिटी बनेगी अयोध्या

अखिलेश यादव ने कहा- “बीजेपी कहती थी की अयोध्या को वेटिकन सिटी बनायेंगे। ये देखें तो वेटिकन सिटी कैसी है। जहां आश्रम बनने चाहिए वहां सरकार होटल बना रही है। बीजेपी तो फाइव स्टार होटल के खिलाफ थी। फिर क्या फाइव स्टार होटल बिना बार के बन जायेगा? अगर सपा की सरकार आई तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएगी।”

बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मिल्कीपुर से इनके पैर उखड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए किसान, महिलाएं, व्यापारी, युवा सब तैयार हैं। अखिलेश ने कहा कि मिल्कीपुर में बीजेपी हारने जा रही है। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए पूछा कि अयोध्या में सब रजिस्ट्री बीजेपी वालो की क्यो हो रही है?

Exit mobile version