Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लोकसभा में अखिलेश का करारा वार, CO के कारण संभल में भड़की हिंसा… प्राईवेट ‘बंदूक’ से 5 लोगों की हत्या

लोकसभा में अखिलेश यादव ने संभल हिंसा की बयां की कहानी, पुलिस-प्रशासन और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। अधिकारियों के निलंबन की मांग भी की ।

Vinod by Vinod
December 3, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संभल हिंसा पर बोले। उन्होंने सदन में सनसनीखेज खुलासे किए। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरी बार जब सर्वे की टीम गई तो पहले वहां शांति थी। तभी लोगों को पानी निकाले जाने की जानकारी हुई तो वह मौके पर आ गए। इसी दौरान सीओ ने उनके साथ अभद्रता की और लाठीचार्ज का आदेश दिया। जिसके बाद कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने प्राईवेट और सरकारी हथियारों से फायरिंग की। सपा प्रमुख का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष पांच लोगों की हत्या की है। ऐसे में अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो।

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

संभल हिंसा पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि जिले के भाईचारे को गोली मारी गई है। संभल जिला अपने सैकड़ों सालों से भाईचारे के लिए जाना जाता है। गंगा जमुनी की पहचान के लिए पूरे देश में पहचान रखता था। यहां एक सोची समझी साजिश के तहत हिंसा करवाई गई।. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में उपचुनाव था। वहां पर जो गड़बड़ी हुई इसे ध्यान भटकाने के लिए संभल की घटना को किया गया। संभल में निर्दोषों पर गोलियां बरसाई गई। डीएम-एसपी ने दोबारा सर्वे की अनुमति क्यों दी। हिंसा का जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

RELATED POSTS

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026
Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

January 14, 2026

लड़ाई दिल्ली और लखनऊ के बीच

अखिलेश यादव ने कहा कि संभल का माहौल बिगाड़ने में पुलिस और प्रशासन का हाथ है। संभल का माहौल बिगाड़ने में याचिका दायर करने वाले का हाथ है। यह लड़ाई दिल्ली और लखनऊ के बीच का है। सपा प्रमुख ने कहा कि संभल में तानाशाही दिखाई गई। लोगों के साथ सीओ ने गाली-गलौज किया। सीओ ने लाठीचार्ज करवाया। पुलिस के गोली से कई लोग घायल हुये हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कि देश भर से जो खुदाई की खबरें आ रहीं हैं उससे देश का सौहार्द बिगड़ेगा।

टीम को लेकर जामा मस्जिद पहुंच गए

संभल के संदर्भ में सपा सांसद ने कहा कि कोर्ट ने दूसरे पक्ष को बिना सुने हुए आदेश दे दिया। कोर्ट के आदेश के 2 घंटे बाद ही सर्वे की टीम जामा मस्जिद पहुंच गई। 22 तारीख को नमाजियों को नमाज पढ़ने से रोका गया, लेकिन फिर भी किसी तरह का प्रदर्शन नहीं हुआ। 29 तारीख को अगली तारीख थी, लेकिन 24 तारीख को दोबारा सर्वे की बात कह दी गई. और सुबह के वक्त तानाशाही करते हुए सर्वे की टीम को लेकर जामा मस्जिद पहुंच गए। मस्जिद से पानी निकाले जाने की जानकारी होने पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो सीओ ने उन पर लाठीचार्ज करवा दिया। पुलिस ने प्राईवेट-सरकारी असलहों से फायरिंग कर।

लोगों पर चला दी गोलियां

अखिलेश यादव ने कहा कि चंद लोगों ने पथराव किया तो उसके ऊपर गोलियां चला दी गई, पांच लोग जो अपने घरों से सामान लेने के लिए निकले थे उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन के लोग जिम्मेदार हैं उनको निलंबित किया जाना चाहिए और हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। बता दें, जब अखिलेश यादव बोल रहे थे, तब बीजेपी के सांसद जोर-जोर से आवाज लगा रहे थे। तभी प्रयागराज से सपा सांसद ने भी संभल हिंसा को लेकर सरकार को घेरा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।

Tags: Akhilesh YadavSambhal violence
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य नीतियों पर...

Next Post
कौन है धमकीबाज कट्टरपंथी, जिसने हरिहर मंदिर को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी

कौन है धमकीबाज कट्टरपंथी, जिसने हरिहर मंदिर को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी

जूठे बर्तन से लेकर गेट पर पहरे तक….Sukhbir Singh Badal को पूरी  करनी होगी ये सजा

जूठे बर्तन से लेकर गेट पर पहरे तक....Sukhbir Singh Badal को पूरी करनी होगी ये सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist