Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

अलीगढ़ में प्रेम संबंधों ने लिया खौ़फनाक मोड़, कोचिंग टीचर और नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

अलीगढ़ में एक शिक्षक और उसकी नाबालिक छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल शिक्षक और छात्रा के शव एक होटल में मिले हैं।

by Gulshan
May 6, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Aligarh News
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh News : अलीगढ़ में एक शिक्षक और उसकी नाबालिक छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल शिक्षक और छात्रा के शव एक होटल में मिले हैं। जिनके पास से सल्फास गोली के पाउच मिले हैं। दोनों की मौत हो चुकी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम, इलाका पुलिस और आलाधिकारी पहुंचे हुए हैं, जांच पड़ताल में जुटे हैं।

घटना सोमवार की है, जब स्थानीय निवासी 25 वर्षीय कोचिंग शिक्षक चंद्रभान अपनी 14 वर्षीय छात्रा दिव्यांशी के साथ सुबह लगभग 8 बजे होटल पहुंचे थे। दोनों शाम 6 बजे तक बाहर नहीं निकले, जिससे होटल संचालक को शक हुआ। जब उन्होंने कमरे की जांच की तो दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर पाए गए। कमरे में सल्फास की दो पाउच भी बरामद हुईं।

RELATED NEWS

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

January 12, 2026
: Uttar Pradesh police suicide cases

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

December 8, 2025

कोचिंग सेंटर में पनपा था प्रेम

चंद्रभान मूल रूप से ज्वालाजीपुरम का निवासी था और मथुरा से बीटेक की पढ़ाई के बाद अलीगढ़ के सारसौल क्षेत्र में स्थित प्रोविडेंसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। वहीं आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दिव्यांशी, जो नेताजी कॉलोनी की निवासी थी, उसी कोचिंग में पढ़ने आती थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, जिसकी परिणति इस दुखद घटना के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें : Met Gala 2025 में कियारा अडवाणी और रिहाना का बेबी बंप डेब्यू, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

घटना की जानकारी मिलते ही रोरावर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस प्रेम संबंधों और आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

समाज में उठे सवाल

इस घटना ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं — खासकर नाबालिगों के साथ बने प्रेम संबंध, शैक्षणिक संस्थानों में नैतिक जिम्मेदारी और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की आवश्यकता है। पुलिस की जांच के बाद ही इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Tags: aligarhaligarh News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के...

: Uttar Pradesh police suicide cases

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
December 8, 2025

Policeman suicide case: अलीगढ़ की घटना,महिला सिपाही की मौत पर उठे सवाल, आगरा जिले की रहने वाली महिला सिपाही हेमलता,...

Next Post
Patna Lathicharge

पटना में बीपीएससी टीआरई-3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग ने पकड़ा तूल

IPL 2025

IPL इतिहास में ये करने वाले पहले कप्तान बने पैट कमिंस…नहीं कर पाया कोई ये कारनामा !

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist