Site icon News1India

Prayagraj Police: चेहरे की मसाज करा रहे थे दारोगा का वीडियो हुआ वायरल, प्रयागराज एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Prayagraj Police: प्रयागराज सिटी में मसाज पार्लर में लेडी स्टाफ से बदसलूकी के आरोप में एक दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद अब सिविल लाइंस इलाके में मसाज पार्लर में फेस मालिश करा रहे एक दारोगा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। आननफानन में एसएसपी शैलेश कुमार सिंह ने जांच के आदेश दे दिए। एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा ने रिपोर्ट एसएसपी को भेजी दी है, जिस पर शुक्रवार रात दारोगा को निलंबित कर दिया गया।

SP सिटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई

सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा स्थित पुलिस चौकी में तैनात दरोगा राकेश चंद्र शर्मा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा सकता है कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मसाज पार्लर में वर्दी पहनकर लड़की से फेस मसाज करा रहे हैं। पार्लर में धीमी आवाज में एक गाना भी बज रहा है। इस दौरान दरोगा के चेहरे पर क्रीम लगी थी, उन्होंने अपनी आंखें बंद की तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

मामला सामने आने के बाद SSP शैलेष कुमार पांडेय ने एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा को जांच का निर्देश दिया था। शुक्रवार देर शाम SP सिटी के रिपोर्ट के आधार पर SSP ने कार्रवाई करते हुए दरोगा राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया।

मसाज में बवाल के आरोप में एक दरोगा भेजा गया था जेल

सिविल लाइंस के हॉट स्टाफ चौराहे के पास स्थित थाई स्पा मसाज पार्लर में महिला स्टॉफ से बदसलूकी मामले में 24 अगस्त को दारोगा कलीमउल्ला को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज राकेश शर्मा की आरोपी दरोगा कलीमउल्ला से हाथापाई और गाली-गलौज की बात सामने आई थी।

Exit mobile version