Site icon News1India

Meerut: वफादारी की अद्भुत मिसाल! कुत्ते ने मालिक को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

मेरठ के विजय नगर में लूट के लिए आए बदमाशों के सामने अपने मालिक की ढाल बनकर खड़ी हो गई पालतू कुतिया जिनी । देर शाम सर्राफा कारोबारी के घर पर लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश। जिनी की बहादुरी इंसान और जानवर के रिश्ते में एक शानदार पन्ना है। उसने अपनी जान की परवाह ना करते हुए लुटेरों का सामना किया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

पूरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

मेरठ से पालतू कुतिया जिनी के वफादारी की एक तस्वीर सामने आ रही है। जहां जिनी नाम की एक पालतू कुतिया ने अपने सर्राफा कारोबारी के घर पर लूट की वारदात होने से बचा ली। बता दें की मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार शाम देर शाम चार बदमाश लूट पाट करने पहुंचे। जिसमे एक महिला भी थी। बदमाशो ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। युवती से दरवाजा खुलवाने के बाद किराए के मकान की बात करने का बहाना बनाया । अचानक एक बदमाश ने कारोबारी की पुत्रवधू आकांक्षा पर पिस्टल तान दी। मालकिन को खतरे में देख पालतू कुतिया जिनी उन पर टूट पड़ी। इसके चलते बदमाशों को यहां से खाली हाथ भागना पड़ा। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

बाजार में रामकुमार विजयवीर के नाम से है ज्वेलर्स की दुकान

कॉलोनी के गली नंबर एक में रहने वाले निवासी विजयवीर के परिवार में उनकी पत्नी सुधा गुप्ता, बेटे अंकित रस्तौगी, उनकी पत्नी अदिति, बेटा आदि एवं बेटी मिष्टी के अलावा अंकित के भाई वियास और उनकी पत्नी आकांक्षा रहते हैं। विजयवीर उनकी शहर सर्राफा बाजार में रामकुमार विजयवीर के नाम से ज्वेलर्स की दुकान है। परिवार के मुताबिक रविवार देर शाम शाम उनके घर पर एक महिला के साथ दो लोग आए। उन्होंने दरवाजे की घंटी बजाई। आकांक्षा दरवाजा खोलने आई। उनके साथ जिनी भी दरवाजे पर आ गई। युवती ने आकांक्षा से किराए पर मकान के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बीच तीसरा व्यक्ति आया और उसने आकांक्षा की कनपटी पर पिस्टल तान दी और घर के अंदर घुसने की कोशिश की। यह देख पालतू कुतिया जिनी ने बदमाशों पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। बताया जा रहा है कि उनका एक अन्य साथी गली के कोने पर खड़े होकर रेकी कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही विजयवीर और उनके दोनों पुत्र घर पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी।

जिनी की वफादारी ने परिवार के लोगों का दिल जीता

पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी। जिनी की वफादारी ने परिवार के लोगों का दिल जीत लिया। हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी कि जिनी ने घर लुटने से बचा लिया।

Exit mobile version