अंबेडकर के योगदान को नजरअंदाज करना कांग्रेस की पुरानी रणनीति, PM मोदी का दावा

PM Modi : विपक्षी दल जहां संसद में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।

PM Modi : विपक्षी दल जहां संसद में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपने पापों को लंबे समय तक छिपा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने के लिए साजिश रची है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन यह सच्चाई नहीं छुपा सकती कि एससी/एसटी समुदायों के खिलाफ सबसे भीषण अत्याचार उन्हीं के शासन में हुए। लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने इन समुदायों को सशक्त बनाने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया।

कांग्रेस के पापों की लंबी लिस्ट

पीएम मोदी ने लिखा, “डॉ. अंबेडकर के साथ कांग्रेस ने बार-बार अन्याय किया। उन्होंने न केवल उन्हें एक बार बल्कि दो बार चुनाव में हराया। पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया और इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया। कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न देने से इनकार कर दिया। यहां तक कि संसद के सेंट्रल हॉल में डॉ. अंबेडकर के चित्र को सम्मानजनक स्थान नहीं दिया गया। यह कांग्रेस की सोच और दृष्टिकोण को उजागर करता है।”

हरसंभव साजिश का आरोप

पीएम मोदी ने आगे कहा, “अगर कांग्रेस और उसका भ्रष्ट तंत्र यह मानता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ और वर्षों के कुकर्म, खासतौर पर डॉ. अंबेडकर के प्रति किए गए अपमान को छिपाया जा सकता है, तो यह उनकी बड़ी भूल है। देश ने देखा है कि कैसे कांग्रेस, जो एक परिवार केंद्रित पार्टी है, ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को खत्म करने और एससी/एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हरसंभव साजिश रची है।”

Exit mobile version