Site icon News1India

Amethi: BJP नेता को मिली ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, बदमाशों ने कार के शीशे पर लगाया धमकी भरा पत्र, लिखी ये बात

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी में BJP के मंडल अध्यक्ष का ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी देने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. इतना ही नहीं, पत्र में मंडल अध्यक्ष का सिर तन से जुदा करने वाले को 4 लाख रुपए इनाम देने का भी जिक्र किया गया है. दरअसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी कार के पीछे के शीशे पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र चिपकाया था. अब ‘सिर तन से जुदा धमकी वाला पत्र मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

पीड़ित BJP नेता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है जिला मुख्यालय गौरीगंज मंडल के संभाग अध्यक्ष संतोष द्विवेदी के घर के बाहर खड़ी मारुति कार के पिछले शीशे पर अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र चिपका दिया था. इसके अलावा उस चिट्ठी में लिखा गया था कि इसने मुसलमानों का जीना हराम कर रखा है. हालांकि भाजपा (BJP) नेता और मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी (Santosh Dwivedi) ने पूरे मामले की जानकारी गौरीगंज कोतवाली पुलिस को दी है.

जिसकी सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के साथ गौरीगंज क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. इस मामले को लेकर BJP नेता और मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी (Santosh Dwivedi) ने बताया कि, हम लोग घर के सभी काम निपटाने के बाद देर रात सो गए थे. सुबह उठे तो देखा कि गाड़ी के पीछे वाले मिरर पर धमकी भरा एक कागज चिपका हुआ है. जिसके बाद हमने पुलिस को सूचित किया है और हमें प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें – भाजपा के विधायक को PFI से मिली ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, पत्र में कहा- ‘मोदी-योगी भी हमारी रडार पर’

Exit mobile version