‘घरवाली’ के साथ गुटरगू कर रहा था पति तभी आ गई ‘बाहरवाली’, फिर हसबैंड का ऐसे काट डाला प्राईवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दूसरी पत्नी ने पति का काड डाला प्राईवेट पार्ट।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने दो महिलाओं से शादियां की हुई थीं। पति अक्सर अपनी पहलेवाली पत्नी के साथ रहता। जिसके कारण दूसरी बेवी उससे नाराज हो गई। जब पति घर पर था, तभी बाहरवाली आई और पति को नशीली दवा खिलाकर उसका प्राईवेट पार्ट काट डाला और मौके से फरार हो गई। परिवारवालों ने घायल को अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव का है। यहां के रहने वाले अंसार अली ने दो शादियां की थीं। दो शादियों के कारण उसके घर में अक्सर विवाद होता था। आए दिन घर में दोनों पत्नियां लड़तीं थी। दूसरी पत्नी का नाम नाजनी है। नाजनी ने पति को पहली पत्नी से दूर रहने को कहा। लेकिन पति नहीं माना। वह अक्सर अपनी पहली पत्नी के पास चला जाता। बाहरवाली ने पति को बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं मानता था। नाजनी पति को समझाकर थक गई। नाजीना ने पति को सबक सिखाने की ठानी।

जब पहली बीवी घर पर नहीं थी, तभी नाजीना आ गई। उसने अपने पति को पहले नशीली दवा खिलाई। इसके बाद नाजनी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। साथ ही उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गई। इस हमले के बाद पति अंसार अली की हालत गंभीर है। स्थानीय अस्पताल में उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया है। अंसार अली के भाई ने बताया कि हम घर के पास पहुंचे तो देखा की नाजनी भाग रही थी। इसके बाद हम घर के अंदर गए तो देखा भाई का शरीर खून से लथपथ है। फिर हम भाई को अस्पताल लेकर गए।

अंसार अली के भाई ने बताया कि भाई का प्राइवेट पार्ट काटा गया है। नाजीना ने भाई के शरीर पर भी चाकू से हमले किए। नाजीना ने शातिरआना अंदाज में घटना को अंजाम दिया। पहले उसने भाई को नशीली दवा खिलाकर बिहोश किया फिर उसका प्रइार्वेट पार्ट ही काट डाला। वहीं इस पूरे मामले में बतौर इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप ने बताया सूचना के बाद मौके पर पुलिस गई है. शिकायती पत्र के आधार पर कार्यवाई की जाएगी। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो पत्नियों के चलते विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

Exit mobile version