Site icon News1India

अमरोहा में मजार के ऊपर बनाया गया स्कूल, एसडीएम ने जांच के दिए आदेश, 3 दिन में मांगा जवाब

Amroha School News

Amroha School News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मजार के ऊपर एक निजी स्कूल का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस स्कूल का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है। शिकायत मिलने के बाद उप-जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और स्कूल प्रबंधन को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमरोहा नगर में एक मजार के ऊपर ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल का निर्माण हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी, जिसके बाद एसडीएम ने इसे संज्ञान में लिया और जांच के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि स्कूल का निर्माण बिना मंजूर किए गए नक्शे के किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।

प्रशासन की ओर से स्कूल को भेजा गया नोटिस

प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस में स्कूल प्रबंधन से यह पूछा गया है कि क्या उन्होंने स्कूल के निर्माण के लिए नक्शा पास कराया है, और यदि नहीं, तो इसका कारण क्या है? साथ ही, यह भी पूछा गया है कि स्कूल का निर्माण मजार के ऊपर क्यों किया गया है। इस मामले में उप जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। अगर स्कूल प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं देता है, तो इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : दिल्लीवासियों के लिए केजरीवाल का आज बड़ा ऐलान, जानें कौन होगा फायदे में

एसडीएम सुधीर कुमार से इस बारे में जब सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल में निर्माण कार्य किया गया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। इस जांच में मजार भी पाया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल के मालिक अभी विदेश में हैं, और जैसे ही वह वापस आएंगे, इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है, और उनके जवाब के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version