Site icon News1India

Amroha: BBA स्टूडेंट की स्कूल बस पर पथराव और फायरिंग, 150 CCTV रिकॉर्डिंग से हुई गिरफ्तारी

Amroha News

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक स्कूल बस पर तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने पथराव और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया, जिसमें दो दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। घटना (Amroha News) के दौरान बस में बच्चों की चीख-पुकार मच गई, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर कई उच्च अधिकारियों को भेजा और आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए। घटना के बाद पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ़ता गया।

क्या था पूरा मामला?

स्कूल बस का ड्राइवर मोंटी 25 अक्टूबर को नगला माफी गांव से बच्चों को लेने गया था। जब मोंटी बस को पीछे कर रहा था, तब उसकी मनित नामक (Amroha News) एक स्थानीय निवासी के साथ बहस हो गई। हालांकि, कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन मनित इस घटना से नाराज हो गया और मोंटी को सबक सिखाने की योजना बना ली। मनित ने अपने दोस्त आदित्य को इस घटना के बारे में बताया और फिर 25 अक्टूबर को पथराव और फायरिंग की योजना बनाई।

यह भी पढ़े: “मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे…” उपचुनाव से पहले सपा का नया पोस्टर, सियासी हलचल तेज!

घटना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ 15 पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से 300 घंटे की रिकॉर्डिंग खंगाली और चार आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनित, आर्यन शर्मा और नितिन शामिल हैं।

क्या-क्या पुलिस ने किया बरामद

पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि चौथे आरोपी आदित्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने अमरोहा के स्थानीय निवासियों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, और पुलिस विभाग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है।

Exit mobile version