Site icon News1India

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बरसे होली के रंग, छात्रों ने जमकर खेली रंगों की होली

AMU Holi

AMU Holi: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में होली खेलने को लेकर विवाद के बाद आखिरकार प्रशासन ने होली मिलन समारोह की अनुमति दे दी। इसके तहत एनआरएससी हॉल में 13 और 14 मार्च को होली मनाने की अनुमति दी गई जहां छात्रों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। वीडियो फुटेज में देखा गया कि छात्र एक-दूसरे पर रंग डालते हुए और होली का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। एएमयू प्रशासन के इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय में होली मनाने को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लग गया।

पहले इनकार.. फिर मिली अनुमति

दरअसल एएमयू (AMU Holi) के छात्र अखिल कौशल ने 9 मार्च को होली मिलन समारोह की अनुमति मांगी थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले इसे अस्वीकार कर दिया। हालांकि बाद में 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की अनुमति दी गई जिसमें कहा गया कि यूनिवर्सिटी के हिंदू छात्र 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होली खेल सकते हैं।

सांसद सतीश गौतम का बयान

इससे पहले एएमयू में होली मनाने को लेकर हुए विवाद पर अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि होली का विरोध जिन्ना की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिन्ना तो चला गया, लेकिन उनकी मानसिकता के लोग अभी भी एएमयू में मौजूद हैं। अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।

यह भी पढ़े: होली पर झमाझम होगी बारिश, मेरठ-गाजियाबाद समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

सांसद ने (AMU Holi) आगे कहा कि एएमयू में लगभग 40 हजार छात्र हैं, जिनमें से करीब 4 हजार हिंदू छात्र हैं। इसलिए हर साल हिंदू छात्र प्रशासन से अनुमति मांगते हैं ताकि वे बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक होली मना सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगर अनुमति नहीं मिलती है तो विश्वविद्यालय में अन्य धार्मिक समूहों के छात्र विवाद खड़ा कर सकते हैं।

एएमयू में होली खेलते छात्रों का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर छात्रों के होली खेलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि छात्र गुलाल उड़ाते हुए और पारंपरिक ढंग से होली खेलते नजर आ रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली मनाने को लेकर पहले विवाद हुआ, लेकिन अंत में छात्रों को अनुमति मिल गई और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ होली मनाई। हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी हुई, लेकिन छात्रों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा और उन्होंने पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद लिया।

Exit mobile version