Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
प्रापर्टी विवाद को सोशलमीडिया पर शेयर करने से नाराज दबंगों ने चलाई गोलियां, 9 साल के बच्चे समेत दो घायल

Aligarh: प्रापर्टी विवाद को सोशल मीडिया पर शेयर करने से नाराज दबंगों ने चलाई गोलियां, 9 साल के बच्चे समेत दो घायल

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के जयगंज स्थित मोहल्ला सराय बाला में पारिवारिक विवाद के चलते एक पक्ष को स्टेटस के जरिये आक्रोश जाहिर करना इतना भारी पड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग तक कर दी। जिसके चलते गोली 9 साल के बच्चे के पैर में जा लगी। इधर घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फायरिंग करने वाले दो युवकों को गिरफ़्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके के दो परिवारों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है।

एक पक्ष ने अपने सोशल मीडिया के स्टेटस पर आक्रोश जाहिर किया तो मनीष गुप्ता आक्रोश में आया और अजय के घर पर आकर विवाद खड़ा कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। घटना में करीब 9 वर्षीय अरनव नाम का बच्चा पैर में गोली लगने के चलते घायल हो गया। इधर अजय के भी हाथ में चोट आई है। क्षेत्राधिकारी प्रथम अशोक कुमार ने बताया है कि एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की सूचना मिली थी। इस घटना में एक बच्चा गोली लगने के चलते घायल हुआ है। जिसको उपचार हेतु मलखान सिंह भेज दिया है। वह खतरे से बाहर है। वहीं, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version