Thursday, February 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sultanpur incident: एक और आरोपी गिरफ्तार, जानिए अंकित यादव कितना खूंखार और कैसे आया पुलिस के हाथ?

एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश अंकित यादव को प्रयागराज से किया गिरफ्तार, सुल्तानपुर लूटकांड में आरोपी के पास से 755 ग्राम चांदी और नगद बरामद

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 29, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Sultanpur
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sultanpur robbery case: सुल्तानपुर के चौक ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को हुई करोड़ों की लूटकांड में बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ ने इस मामले के आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश अंकित यादव को प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। लूट की वारदात में फरार यादव के पास से 755 ग्राम चांदी और 2800 रुपये नगद बरामद हुए हैं। बता दें कि यह वारदात दिनदहाड़े हुई थी, जिसमें बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सर्राफा व्यापारी से जेवरात लूट लिए थे। इस लूटकांड में शामिल कुछ आरोपियों को पहले ही एनकाउंटर और गिरफ्तारी के माध्यम से पकड़ा जा चुका है। अंकित यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सुल्तानपुर लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

सर्राफा व्यवसायी से करोड़ों की लूट

28 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के Sultanpur ठठेरी बाजार में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई थी। इसमें पांच बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर करोड़ों के जेवरात लूटे और फरार हो गए। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरोपियों की पहचान अंकित यादव, मंगेश यादव, अरबाज, फुरकान और अनुज प्रताप यादव के रूप में हुई। पुलिस की तत्परता से कार्रवाई के बाद इस मामले में 12 आरोपी प्रकाश में आए। मुख्य आरोपी विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां रिमांड के दौरान लूट का सोना बरामद हुआ था।

RELATED NEWS

Sultanpur crime news

सुलतानपुर में सनक की इंतहा, प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप लगाकर युवक को मरणासन्न किया!

January 28, 2026
Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026

दिवाली और छठ के लिए बिहार जाना लग रहा हो मुश्किल तो पढ़ें इसको एक बार जरूर

अन्य आरोपियों की धरपकड़

वारदात के बाद Sultanpur पुलिस और एसओजी टीम ने 2 सितंबर को पुष्पेंद्र सिंह, सचिन सिंह, और त्रिभुवन को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 किलो चांदी और 48,000 रुपये बरामद किए गए। वहीं, 5 सितंबर को एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव को जौनपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। मंगेश के पास से पिस्टल और चांदी भी बरामद हुए। इसके अलावा, अनुज प्रताप सिंह को भी उन्नाव में एक मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ ने ढेर कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई, अंकित यादव की गिरफ्तारी

28 अक्टूबर को एक लाख के इनामी बदमाश अंकित यादव को एसटीएफ ने प्रयागराज के शिवरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया और कोतवाली नगर सुल्तानपुर लाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से 755 ग्राम चांदी और 2800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के अनुसार, अंकित यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह गिरफ्तारी Sultanpur पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो सुल्तानपुर में हुए इस जघन्य अपराध को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: PrayagrajSTFsultanpur
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Sultanpur crime news

सुलतानपुर में सनक की इंतहा, प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप लगाकर युवक को मरणासन्न किया!

by Mayank Yadav
January 28, 2026

Sultanpur crime news: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दबंगों ने...

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी...

Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

by Mayank Yadav
December 12, 2025

Prayagraj Gas leak: यूपी के प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को एक बड़ा संकट तब टल गया जब एनएचएआई...

Sultanpur

अपहरण और बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या, शव गोमती नदी में फेंका गया; सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by Mayank Yadav
December 7, 2025

Sultanpur Aman Yadav kidnapping murder: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक खौफनाक हत्या की वारदात...

Next Post
Dhanteras

Dhanteras पर धनिया और नमक खरीदना क्यों होता है शुभ क्या इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं

Sara Ali Khan

पटौदी की शहजादी पहुंची केदारनाथ, जाने क्यों गयी बाबा के दरबार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist