Site icon News1India

सुल्तानपुर ज्वैलर्स लूटकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में ढेर, सुबह 4 बजे हुआ एनकाउंटर

Sultanpur

Sultanpur News: सुल्तानपुर (Sultanpur) ज्वैलर्स लूटकांड से जुड़े एक और आरोपी को एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मुठभेड़ उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र में हुई, जहां एसटीएफ लखनऊ (Lucknow) की टीम ने लूटकांड के आरोपियों का सामना किया।

इस दौरान अनुज प्रताप सिंह, पुत्र धर्मराज सिंह, निवासी ग्राम जनापुर थाना मोहनगंज, अमेठी, गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़े: झांसी: सड़क पर रील बनाने के चक्कर में बुजुर्ग से शरारत, सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर

घायल अनुज सिंह को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।

यह पहली बार नहीं है जब लूटकांड के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई हो। इससे पहले, इस मामले में शामिल मंगेश यादव भी एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा जा चुका है। एसटीएफ लगातार इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड से जुड़े आरोपियों पर शिकंजा कस रही है।

Exit mobile version