Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जैसे-तैसे छात्राओं ने खौफ के साये में गुजारी रात, सुबह होते ही हॉस्टल हुआ

जैसे-तैसे छात्राओं ने खौफ के साये में गुजारी रात, सुबह होते ही हॉस्टल हुआ खाली, जानें क्या है राज

यूपी के झांसी में सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसको लेकर पलायन शुरू हो गया है। मामला झांसी के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास का है। जहां बीती रात छात्रावास के रूम की जोर-जोर से खिड़कियां बजाई गई। इस घटना के कारण छात्राएं काफी घबरा गई। बताया जा रहा है कि इसी घटना के कारण वो हॉस्टल खाली कर जा रही हैं।

पूरा मामला

आइए बताते हैं पूरा मामला। इस मामले में छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया है कि बाहरी लोग आधी रात को हॉस्टल के अंदर दाखिल हो गए थे। इसके बाद उनके कमरों की खिड़कियां बजाई गई। जिससे छात्राओं बुरी तरह से डर गई और उन्होंने इसकी सूचना हॉस्टल अधिकारी को दी।

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हरकत करने वाला व्यक्ति भाग चुका था। जैसे-तैसे छात्राओं ने खौफ के साये में रात गुजारी। जिसके बाद उन्होंने सुबह होते ही हॉस्टल खाली कर दिया।

खिड़कियां के बाहर देखा साया

छात्रावास के संरक्षक का कहना है कि बच्चों ने रात को जैसे ही मालमे की सूचना दी तो हमने तुरंत मौके पर पहुंच कर हॉस्टल की जांच की। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। लेकिन कोई नहीं मिला। बच्चों ने बताया की कोई आहट नाटक उन्होंने सुनी थी।  

इसी बीच छात्राओं ने बताया कि हम रूम में लैटे थे। कमरें की लाइट बंद थी लेकिन तब अचानक लाइट जल जाती है। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने खिड़कियां के बाहर एक साय देखा। इसके बाद उनकी खिड़कियों को बजाने की आवाज भी आई। जिसके बाद से छात्राएं घबरा गई।  

ये भी पढ़े-रावण दहन के बाद जली लकड़ी उठाने पहुंची भीड़, पुलिस ने चलाए लाठी-डंडे

Exit mobile version