यूपी चुनाव: ओवैसी ने अखिलेश को ललकारा, ‘बिहार में 24 पर प्लेयर, UP में 48 पर दिखाएंगे असर’

असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पार्टी AIMIM के पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीधा संदेश देते हुए कहा है कि उन्हें कमजोर आंकना महंगा पड़ेगा। बिहार चुनाव 2025 में 5 सीटें जीतने के बाद ओवैसी ने यूपी में दोगुनी ताकत से उतरने का ऐलान किया है, जिससे राज्य की राजनीति में बहस छिड़ गई है।

Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi On Akhilesh Yadav : एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी राजनीतिक चुनौती पेश की है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति को ध्वस्त करने का संकेत दिया है, खासकर अल्पसंख्यक वोटों पर ध्यान केंद्रित करते हुए। ओवैसी ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन ने उन्हें कमजोर समझा, जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा।

इसी तरह, उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि वे AIMIM को यूपी में कमजोर न समझें। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी इस बार सिर्फ ‘असर’ दिखाने नहीं, बल्कि जीत दर्ज करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने ऐलान किया है कि बिहार में 24 सीटों पर प्लेयर बनने के बाद, वे यूपी में कम से कम 48 सीटों पर असर दिखाएंगे। ओवैसी के इस दावे ने यूपी की राजनीतिक बिसात को गर्मा दिया है।

दोगुनी ताकत लगाने की बात

Asaduddin Owaisi ने यूपी चुनाव 2027 की रणनीति साफ करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में दोगुनी ताकत के साथ उतरेगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, और लगभग दर्जन भर सीटों पर उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे, जिससे महागठबंधन को काफी नुकसान हुआ था। सीमांचल और मिथिला के क्षेत्रों में एआईएमआईएम का प्रभाव साफ दिखा था।

ओवैसी अब साफ तौर पर कहते दिख रहे हैं कि यूपी चुनाव में दोगुनी ताकत लगाएंगे। उन्होंने कहा, “बिहार में हम 24 सीट पर प्लेयर बने, यूपी में कम से कम 48 सीटों पर असर दिखाएंगे। ये हमारा पक्का इरादा है।”

खत्म करने की साजिश का आरोप और अखिलेश पर निशाना

एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने एक मीडिया इंटरव्यू में विपक्षी गठबंधन पर उन्हें ‘खत्म करने की साजिश’ रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन समझ रहा था कि उनसे गठबंधन न करके और उन्हें अकेला रखकर वे हरा देंगे। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेताओं पर “गरूर” का आरोप लगाया और कहा कि अगर वे सियासी शतरंज खेलना जानते हैं, तो उन्हें भी आता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए Asaduddin Owaisi ने सवाल किया कि 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा, 2019 पार्लियामेंट, या 2022 विधानसभा चुनावों में उनकी हार के लिए वह AIMIM को दोष क्यों देते हैं? उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किस “खामख्याली” में हैं। ओवैसी ने विश्वास जताया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी केवल अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी, बल्कि जीत दर्ज करेगी

मौर्य युग की वापसी? सैनी–मौर्य–कुशवाहा: BJP की OBC इंजीनियरिंग में ‘कोईरी शक्ति’ कैसे बनी गेमचेंजर?

Exit mobile version